scriptअभिनेत्री रवीना टंडन ने शेयर किया बेटी का वीडियो, हनी सिंह बने थे कृष्ण | Raveena tandan kids rasha thadani celebrates janmashatmi | Patrika News
बॉलीवुड

अभिनेत्री रवीना टंडन ने शेयर किया बेटी का वीडियो, हनी सिंह बने थे कृष्ण

अभिनेत्री रवीना टंडन ने शेयर किया बेटी का वीडियो, हनी सिंह बने थे कृष्ण

Aug 12, 2020 / 04:46 pm

Subodh Tripathi

बॉक्स ऑफिस पर 'बॉम्बे वेलवेट' के कमजोर प्रदर्शन पर बोलीं रवीना टंडन, पछतावा नहीं

बता दें कि 2015 में आई इस मूवी में रणबीर कपूर, अनुष्का शर्मा और करण जौहर लीड किरदारों में नजर आए। अनुराग कश्यप की इस फिल्म में करण खलनायक के रोल में लॉन्च किए गए। रवीना जल्द ही साउथ स्टार यश की मूवी ‘केजीएफ चैप्टर 2’ में प्रधानमंत्री के किरदार में नजर आएंगी। फिल्म में संजय दत्त भी प्रमुख भूमिका में दिखेंगे।

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी कई बॉलीवुड सेलेब्स द्वारा बुधवार को भी धूमधाम से मनाई गई। इस अवसर पर जहां उन्होंने फैंस को इस दिन की बधाई दी। वहीं परिवार के साथ इस त्योहार को उत्साह के साथ मनाया।
बॉलीवुड अभिनेत्री रवीना टंडन ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है। जिसमें उनकी बेटी मटकी फोड़ती नजर आ रही है। अभिनेत्री ने कैप्शन में लिखा-“हाथी घोड़ा पालकी जय कंहैया लाल की, नंद घर आनंद भयो, माय लिटिल राधे, सभी को कृष्ण जन्माष्टमी की हार्दिक शुभकामनाएं।” वैसे यह वीडियो पुराना है लेकिन वीडियो में उनकी बेटी काफी क्यूट लग रही है। इसी के चलते उन्होंने इस त्योहार के अवसर पर इस वीडियो को शेयर किया है। जिसे अब तक करीब 65 हजार से अधिक बार देखा जा चुका है। इसी के साथ सिंगर यो यो हनी सिंह ने सोशल मीडिया पर अपने बचपन का एक फोटो शेयर किया है। जिसमें वे कृष्ण बने नजर आ रहे हैं। इस तस्वीर के केप्शन में उन्होंने लिखा, “हैप्पी जन्माष्टमी सबको, बचपन में कान्हा जी का किरदार निभाया था” हनी सिंह की इस पोस्ट पर लोग जमकर कमेंट्स कर रहे हैं।

Hindi News/ Entertainment / Bollywood / अभिनेत्री रवीना टंडन ने शेयर किया बेटी का वीडियो, हनी सिंह बने थे कृष्ण

ट्रेंडिंग वीडियो