script11 साल में 13 फिल्में कर करोड़ों की संपत्ति के मालिक बने रणवीर सिंह, करोड़ों का है कार्स का कलेक्शन | Ranveer Singh is the owner of such crores of property-luxuries Car | Patrika News
बॉलीवुड

11 साल में 13 फिल्में कर करोड़ों की संपत्ति के मालिक बने रणवीर सिंह, करोड़ों का है कार्स का कलेक्शन

आज बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह का जन्मदिन है। रणवीर अपनी शानदार एक्टिंग से करोड़ों लोगों के दिलों पर राज करते हैं। जानिए रणवीर सिंह कितनी संपत्ति के मालिक हैं।

Jul 06, 2021 / 01:26 pm

Shweta Dhobhal

ran.jpg

नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह का आज जन्मदिन है। रणवीर इंडस्ट्री में अपनी जबरदस्त एक्टिंग और एनर्जी के लिए जानें जाते हैं। उन्होंने फिल्म बैंड बाजा बारात से अपना बॉलीवुड डेब्यू किया था। बड़े पर्दे के साथ-साथ रणवीर अपने स्टाइल से भी लोगों को खूब दीवाने बनाते हैं। अक्सर अपने स्टाइल और अतरंगे कपड़ों के चलते रणवीर सुर्खियों में बने रहते हैं। यही नहीं रणवीर को कई महंगी गाड़ियों का भी काफी शौक है। चलिए आज आपको बतातें हैं कि अभिनेता कितने करोड़ की संपत्ति के मालिक हैं।

रणवीर सिंह की सालाना कमाई

रणवीर सिंह की सालाना कमाई के बारें में बात करें तो वो करीबन 30 मिलियन डॉलर रुपए के है। उन्होंने रामलीला, पद्मावत, गली बॉय और बाजीराव मस्तानी जैसी सुपरहिट फिल्मों में काम किया है। वैसे रणवीर केवल फिल्मों से ही पैसा नहीं कमाते हैं, बल्कि वो तो विज्ञापनों से भी काफी मोटी कमाई करते हैं। बताया जाता है कि फिल्म बाजीराव मस्तानी के बाद रणवीर ने अपनी फीस में इजाफा भी कर दिया था। साथ ही रणवीर एंडोर्समेंट डील 4 करोड़ में साइन करते हैं।

करोड़ों की गाड़ियों का है कलेक्शन

बॉलीवुड में कई सेलेब्स ऐसे हैं। जिन्हें महंगी गाड़ियों का बहुत शौक है। जिनमें से एक हैं रणवीर सिंह। रणवीर सिंह की कार क्लेक्शन की बात करें तो उनके पास कई लग्जरी कार्स हैं। जिनमें Aston Martin Rapid S है। जिसकी कीमत 3.88 करोड़ रुपए है। जैगवार एक्सजेएल जिसकी कीमत 99.56 लाख है। रेंज रोवर वोग जो लगभगग 1.85 करोड़ की है। साथ ही रणवीर सिंह के पास प्राडो भी है।

यह भी पढ़ें

Ranveer Singh एक बार फिर दिखे अतरंगी अवतार में, फैन्स दे रहे जमकर रिएक्शन

मुंबई और गोवा में घर

वहीं रणवीर सिंह लगभग 300 करोड़ की प्रॉपर्टी के इकलौते मालिक हैं। साल 2015 में अभिनेता ने 8 करोड़ का एक शानदार अपार्टमेंट खरीदा था। जो कि साउथ मुंबई में है। साथ ही मुंबई में भी रणवीर का एक सी-फेसिंग फ्लैट है। जिसकी कीमत 15 करोड़ है। यही नहीं गोवा में भी रणवीर सिंह का बंगला है। जिसकी कीमत 9 करोड़ से भी ज्यादा की है।

यह भी पढ़ें

लॉकडाउन के बीच

Ranveer Singh को सूझा गैंग्स्टा पार्टी का ख्याल, फोटो शेयर कर दिखाया ड्रिंक और चिकन

जूते के हैं शौकीन

वैसे ये कहना गलत नहीं होगा कि सेलेब्स के बड़े ही अजीबो गरीब शौक होते हैं। एक्टर रणवीर सिंह के भी हैं। रणवीर सिंह को स्टाइलिश जूतों का बहुत शौक है। खबरों की मानें को बताया जाता है कि रणवीर सिंह के पार 1 हज़ार से भी ज्यादा जूते हैं। जिनकी कीमत लगभग 68 लाख रुपए होगी। आपको बता दें रणवीर अपने कपड़ों की वजह से भी खूब सुर्खियां बंटोरते हैं।

Hindi News / Entertainment / Bollywood / 11 साल में 13 फिल्में कर करोड़ों की संपत्ति के मालिक बने रणवीर सिंह, करोड़ों का है कार्स का कलेक्शन

ट्रेंडिंग वीडियो