बॉलीवुड

पुलकित सम्राट और कृति खरबंदा कल बंधेंगे शादी के बंधन में, दुल्हन के लिए ऐसा सजा घर

Pulkit-Kriti Wedding: पुलकित सम्राट और कृति खरबंदा 13 मार्च को शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। पुलकित का घर नई दुल्हन के लिए सजा दिया गया है। आइए जानते हैं अपडेट…

Mar 12, 2024 / 08:51 am

Suvesh Shukla

Pulkit Samrat and Kriti Kharbanda will get married on 13 March

Pulkit-Kriti Wedding: इस साल के शुरुआत से ही बॉलीवुड में शहनाई गूंज रही है। एक के बाद एक सेलेब्स शादी के बंधन में बंध रहे हैं। इस लिस्ट में अब पुलकित सम्राट और कृति खरबंदा भी शामिल हो गए हैं। दोनो स्टार 13 मार्च को शादी करने के लिए तैयार हैं।
बॉलीवुड के इन दोनों सितारों की शादी को लेकर फैंस में काफी एक्साइटमेंट है। नई दुल्हन के लिए पुलकित सम्राट का घर अब सज चुका है। मुंबई स्थित पुलकित का घर रोशनी से जगमगाते हुए दिख रहा है।
wedding2.jpg
बता दें कि पुलकित और कृति ने जनवरी में सगाई की थी। जिनकी फोटो वायरल भी हुई थी। अब उनके शादी की सजावट वाली फोटो सामने आई है।

यह भी पढ़ें

शाहरुख खान को मिला बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड, जवान और पठान ने मारी बाजी

wedding1.jpg

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक ऐसा कहा जा रहा है कि पुलकित सम्राट और कृति खरबंदा हरियाणा के मानेसर में राजसी आईटीसी ग्रैंड भारत में शादी करेंगे। यह लोकेशन दोनों के लिए स्पेशल भी है, क्योंकि पुलकित और कृति दोनों दिल्ली से जुड़े हैं। कृति और पुलकित ‘वीरे की वेडिंग’, ‘तैश’ और ‘पागलपंती’ जैसी कई फिल्में एक साथ कर चुके हैं।

Hindi News / Entertainment / Bollywood / पुलकित सम्राट और कृति खरबंदा कल बंधेंगे शादी के बंधन में, दुल्हन के लिए ऐसा सजा घर

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.