scriptबर्थडे स्पेशल स्मिता पाटिल: राज बब्बर के एक गलत फैसले ने स्मिता पाटिल को पहुंचा दिया मौत के मुंह में,जानिए ऐसी 10 अनसुनी बातें | on smitha patil birthday know her life 10 biggest stories | Patrika News
बॉलीवुड

बर्थडे स्पेशल स्मिता पाटिल: राज बब्बर के एक गलत फैसले ने स्मिता पाटिल को पहुंचा दिया मौत के मुंह में,जानिए ऐसी 10 अनसुनी बातें

आज है स्मिता पाटिल का 69वां बर्थडे
राज बब्बर से शादी कर स्मिता की जिंदगी हो गई बर्बाद

Oct 17, 2019 / 11:46 am

Shweta Dhobhal

smitha patil
नई दिल्ली। आज है बॉलीवुड की मशहूर अदाकारा स्मिता पाटिल का 69वां जन्मदिन। स्मिता पाटिल का फिल्मी सफर महज 10 साल का रहा लेकिन उन 10 सालों में भी स्मिता ने अपनी दमदार एक्टिंग से सबका दिल लूटा।
1. स्मिता का जन्म 17 अक्टूबर 1955 में हुआ था। स्मिता के पिता सरकार में मंत्री पद पर नियुक्त थे वहीं उनकी मां एक सोशल वर्कर थी। स्मिता स्कूल से पढ़ाई में बहुत होशियार थी।
smitha patil
2. स्मिता ने महज 16 की उम्र में ही अपने करियर की शुरूआत कर ली थी। उनकी सबसे पहली नौकरी दूरदर्शन में बतौर न्यूज रीडर पद पर लगी। वहां उनकी मुलाकात फेमस निर्माता श्याम बेनेगल से हुईं। श्याम बेनेगल ने स्मिता को देखा और उन्हें अपनी फिल्म ‘चरण दास चोर’ में हीरोइन का रोल ऑफर कर दिया।
smitha patil
3.फिल्मों में कदम रखने के बाद स्मिता ने पीछे मुड़कर नहीं देखा। 80 के दशक में स्मिता ने नमक हलाल और शक्ति में अमिताभ संग काम किया। ये दोनों फिल्में उस जमाने की सबसे सुपरहिट फिल्में थी। इन फिल्मों के गाने को लोग आज भी सुनना पंसद करते हैं।4. स्मिता को फिल्मों में उनकी अदाकारी के लिए कई पुरस्कार भी दिए गए। उन्हें बेस्ट एक्ट्रेस के पुरस्कार से सम्मानित किया। फिल्म ‘चक्र’ के लिए उन्हें नेशनल फिल्म अवॉर्ड के साथ फिल्मफेयर के बेस्ट एक्ट्रेस अवॉर्ड से भी सम्मानित किया गया। 1985 में उनकी फ़िल्म ‘मिर्च मसाला’ आई थी, जो अपने अलग विषय के चलते काफी ज्यादा चर्चित हुई थी। इंडियन सिनेमा में उनके अमूल्य योगदान को देखते हुए इसी साल उन्हें पदमश्री सम्मान से नवाजा गया।
namak halal
4. स्मिता को फिल्मों में उनकी अदाकारी के लिए कई पुरस्कार भी दिए गए। उन्हें बेस्ट एक्ट्रेस के पुरस्कार से सम्मानित किया। फिल्म ‘चक्र’ के लिए उन्हें नेशनल फिल्म अवॉर्ड के साथ फिल्मफेयर के बेस्ट एक्ट्रेस अवॉर्ड से भी सम्मानित किया गया। 1985 में उनकी फ़िल्म ‘मिर्च मसाला’ आई थी, जो अपने अलग विषय के चलते काफी ज्यादा चर्चित हुई थी। इंडियन सिनेमा में उनके अमूल्य योगदान को देखते हुए इसी साल उन्हें पदमश्री सम्मान से नवाजा गया।
best actor award
5.लेकिन जितनी कामयाबी से भरी स्मिता की करियर की जिंदगी थी। उतनी ही परेशानियों से भरी उनकी निजी जिंदगी थी। स्मिता के लिए मुश्किलों का पहाड़ बन कर राज बब्बर उनकी जिंदगी में आए। जी हां, एक वक्त में स्मिता और राज बब्बर दोनों एक रिश्तें मेें थे। लेकिन राज बब्बर पहले से ही शादीशुदा थे। उन्होंने स्मिता से शादी करने के लिए अपनी पहली पत्नी को छोड़ दिया। जिसकी वजह से मीडिया और लोग स्मिता से कई तरह के प्रश्न पूछने लगे और स्मिता को दोषी मानने लगे।
smitha patil
6. राज बब्बर के इस फैसले ने स्मिता को सबके सामाने बुरा बना डाला। राज बब्बर और स्मिता पाटिल के बेटे हैं प्रतीक बब्बर, वहीं नादिरा से उनकी दो संतान हैं-आर्य बब्बर और जूही बब्बर।
raj babbar and smitha
7.स्मिता पाटिल अपनी निजी जिंदगी में चल रही परेशानियों की वजह से काफी अकेली पड़ गई थी। वो अपनी परेशानी की वजह से अपनो से दूर होती जा रही थी। स्मिता पर एक किताब भी लिखी गई है। उनकी बायोग्राफी की लेखिका मैथिलि राव ने अपनी किताब में लिखा है, “स्मिता पाटिल की मां स्मिता और राज बब्बर के रिश्ते के ख़िलाफ़ थीं। वह कहती थीं कि महिलाओं के अधिकार के लिए लड़ने वाली स्मिता किसी और का घर कैसे तोड़ सकती है, लेकिन, राज बब्बर के लिए स्मिता इतनी डेडिकेटेड थीं कि उन्होंने अपनी मां की बात नहीं मानी।”
smitha biography

8. राज बब्बर से शादी करने के बाद उनकी लाइफ नॉर्मल नहीं रह पाई और इन प्रॉब्लम्स का असर राज बब्बर के साथ उनके रिश्ता पर भी पड़ा। अपने आखिरी दिनों में स्मिता खुद को बहुत अकेला महसूस करती थीं। हेल्थ इशुज की वजह से उनकी समस्याएं और भी ज्यादा बढ़ गईं। बच्चे के होने के 6 घंटों के भीतर ही दुर्भाग्यपूर्ण तरीके से उनकी मौत हो गई। भले ही आज वह हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन उनकी खूबसूरत यादें और उनकी अविस्मरणीय फिल्में हमेशा उनकी मौजूदगी का अहसास कराती रहेंगी।

smitha patil

9. अमिताभ और स्मिता एक अच्छे दोस्त थे। उन्होंने अमिताभ के साथ नमक हलाल और शक्ति में काम किया था। जिस दौरान अमिताभ कूली की शूटिंग कर रह थे। तो अभिनेत्री को रात में सपना आया कि अमिताभ बच्चन के साथ कोई हादसा हो गया है। उन्होंने रात 2बजे अमिताभ को फोन मिलाया और उनके ठीक होने की जानकारी ली। उसके अगले ही दिन अमिताभ को कूली के सेट पर पेट पर चोट लग गई।

smitha and amitabh
10. 31 साल की कम उम्र में ही वह इस दुनिया को छोड़कर चली गईं। बेटे के जन्म के कुछ दिनों बाद ही स्मिता पाटिल बीमार हो गईं और आखिरकार उनकी मौत हो गई। स्मिता पाटिल की 14 फ़िल्में रिलीज हुईं। ‘गलियों का बादशाह’ वह आखिरी फ़िल्म थी, जिसमें वह नजर आई थीं।
smitha patil

Hindi News / Entertainment / Bollywood / बर्थडे स्पेशल स्मिता पाटिल: राज बब्बर के एक गलत फैसले ने स्मिता पाटिल को पहुंचा दिया मौत के मुंह में,जानिए ऐसी 10 अनसुनी बातें

ट्रेंडिंग वीडियो