scriptदीपिका पादुकोण से अस्पताल मिलने पहुंचे मुकेश अंबानी, रणवीर सिंह की बेटी को दिया आशिर्वाद | mukesh ambani visits hospital to meet deepika padukone and ranveer singh baby girl for ashirwad ceremony | Patrika News
बॉलीवुड

दीपिका पादुकोण से अस्पताल मिलने पहुंचे मुकेश अंबानी, रणवीर सिंह की बेटी को दिया आशिर्वाद

दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की बेटी से मिलने के लिए मुकेश अंबानी अस्पताल पहुंचे हैं। अस्पताल के बाहर का वीडियो सामने आया है जिसे देख फैंस गदगद हो गए हैं।

मुंबईSep 10, 2024 / 11:35 am

Kirti Soni

Deepika padukone

Deepika padukone

दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह के घर इस वक्त खुशियों का माहौल है। दीपिका और रणवीर एक प्यारी सी बेटी के माता-पिता बन गए हैं। दीपिका ने रविवार यानी 8 सितंबर को एच एन रिलायंस फाउंडेशन अस्पताल में एक बेटी को जन्म दिया है। इस खबर के सामने आते ही स्टार्स के फैंस की खुशी का ठिकाना नहीं है। स्टार्स से लेकर फैंस तक सभी सोशल मीडिया पर उन्हें बधाई दे रहे हैं। अब दीपिका और उनकी बेटी से मिलने रिलायंस इंडस्ट्रीज के मालिक मुकेश अंबानी अस्पताल पहुंचे। इस दौरान का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

दीपिका और रणवीर की बेटी से मिलने अस्पताल पहुंचे मुकेश अंबानी

दीपिका पादुकोण के करीबी और शुभचिंतक उनसे और उनकी नन्ही परी से मिलने अस्पताल पहुंच रहे हैं। वहीं अब दीपिका पादुकोण से मिलने मुकेश अंबानी भी पहुंचे। मुकेश अंबानी की कार को एच एन रिलायंस फाउंडेशन अस्पताल के बाहर अपनी कार से देखा गया। खबर है कि मुकेश मां और बेटी मिले और उनका हाल लिया। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में देख सकते हैं कि मुकेश अंबानी की कार को भारी सुरक्षा के बीच अस्पताल के लिए जाते देखा जा सकता है।
यह भी पढ़ें

प्रेग्नेंसी की खबरों के बीच राधिका मर्चेंट के साथ हुआ हादसा! वीडियो देख डर गए लोग

दीपिका पादुकोण वर्कफ्रंट

दीपिका पादुकोण फिल्म ‘कल्कि 2898’ में नजर आईं हैं। इससे पहले उन्हें ‘फाइटर’ और ‘पठान’ में देखा गया था। अब दीपिका पादुकोण जल्द ही फिल्म ‘सिंघम अगेन’ में लेडी कॉप स्वैग में दिखेंगी। ये फिल्म 1 नवंबर, 2024 में रिलीज होने के लिए तैयार है।

Hindi News/ Entertainment / Bollywood / दीपिका पादुकोण से अस्पताल मिलने पहुंचे मुकेश अंबानी, रणवीर सिंह की बेटी को दिया आशिर्वाद

ट्रेंडिंग वीडियो