scriptआखिरकार खत्म हुआ Kartik Aaryan और Karan Johar के बीच विवाद, फिर दोनों हंसी-मजाक करते दिखे साथ | kartik aaryan karan johar spotted chatting with each other | Patrika News
बॉलीवुड

आखिरकार खत्म हुआ Kartik Aaryan और Karan Johar के बीच विवाद, फिर दोनों हंसी-मजाक करते दिखे साथ

बॉलीवुड इंडस्ट्री में कई ऐसे एक्टर डायरेक्टर हैं जिनकी आपस में नहीं बनती है। जैसे कि कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) और करण जौहर (Karan Johar) अक्सर इन दोनों के बीच अनबन की खबरें आती रहती हैं। ये खबरें पिछले साल तब सामने आईं जब फिल्म दोस्तना 2 (Dotana 2) से करण जौहर ने अचानक कार्तिक को फिल्म से आउट कर दिया गया था। इसी दौरान दोनों के बीच मन मुटाव की खबरें सुर्खियां बनी थी, लेकिन अब खबर आ रही है कि दोनों के बीच रिश्ते ठीक हो गए हैं।

Jun 22, 2022 / 03:34 pm

Shweta Bajpai

kartik aaryan karan johar spotted chatting with each other

kartik aaryan karan johar spotted chatting with each other

ऐसा हम हम नहीं बल्कि वायरल हो रहा वीडियो बोल रहा है। कार्तिक आर्यन और करण जौहर की एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। वीडियो में दोनों आपस में बात करते नजर आ रहे हैं। इस दौरान दोनों हंसते भी दिख रहे हैं।
https://twitter.com/AwaaraHoon/status/1538493106764406784?ref_src=twsrc%5Etfw
दोनों के इस अंदास से पता चल रहा है कि उनके बीच कोई विवाद नहीं है। वीडियो में आगे देखने को मिलता है कि वरुण धवन एक्टर कार्तिक को लेने आते हैं, जिसके बाद वे ढेर सारे कलाकारों को ज्वॉइन करते हैं। वहीं, करण भी उठकर स्टेज पर पहुंच जाते हैं फिर सभी फिल्म ‘जुग जुग जीयो’ (Jug Jugg Jeeyo) के सॉन्ग ‘नाच पंजाबन’ (Nach Punjaban) का सिग्नेचर स्टेप करते हैं।
दोनों का ये वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। फैंस वीडियो को देखकर खूब खुश भी हो रहे हैं और कमेंट भी कर रहे हैं।

आपको बता दें कि कार्तिक आर्यन और जाह्नवी कपूर ( Janhvi Kapoor) को करण जौहर की ‘दोस्ताना 2’ के लिए साइन किया गया था। कार्तिक ने फिल्म की शूटिंग तक शुरू कर दी थी। लेकिन अचानक से एक्टर को इस फिल्म से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया। धर्मा प्रोडक्शंस (Dharma Productions) ने एक ऑफिशियल बयान जारी कर कहा कि कार्तिक को फिल्म से रिप्लेस कर दिया गया है और फिल्म को दोबारा बनाया जाएगा। उस दौरान उनके फैंस ने इंडस्ट्री में नेपोटिज्म (Kartik Aaryan on nepotism) पर अपनी आवाज बुलंद की थी। वहीं, दिवंगत कलाकार सुशांत सिंह राजपूत का नाम भी खूब चर्चा में रहा था।

Hindi News/ Entertainment / Bollywood / आखिरकार खत्म हुआ Kartik Aaryan और Karan Johar के बीच विवाद, फिर दोनों हंसी-मजाक करते दिखे साथ

ट्रेंडिंग वीडियो