scriptगर्लफ्रेंड सबा आजाद के साथ शादी करने जा रहे हैं ऋतिक रोशन, इस तारीख को एक्टर चढ़ेंगे घोड़ी ! | hrithik roshan saba azad to get married at the end of 2023 | Patrika News
बॉलीवुड

गर्लफ्रेंड सबा आजाद के साथ शादी करने जा रहे हैं ऋतिक रोशन, इस तारीख को एक्टर चढ़ेंगे घोड़ी !

Hrithik Roshan Saba Azad To Get Married: बॉलीवुड के मोस्ट डैसिंग एक्टर ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) इन दिनों फिल्मों से ज्यादा अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में हैं। वे अक्सर ही अपनी कथित गर्लफ्रेंड सबा आजाद (Saba Azad) के साथ स्पॉट किए जाते हैं। अब खबर आ रही है कि जल्द की कपल शादी करने वाला है।

Mar 03, 2023 / 11:05 am

Shweta Bajpai

hrithik roshan saba azad

hrithik roshan saba azad

Hrithik Roshan Saba Azad To Get Married: ऋतिक और सबा ने कथित तौर पर पिछले साल की शुरुआत में डेटिंग शुरू की थी। ऋतिक और सबा के रिश्ते की अफवाहें तब शुरू हुई थीं जब उन्हें एक साल से भी ज्यादा समय पहले डिनर डेट पर स्पॉट किया गया था। इसके बाद, वह ऋतिक के परिवार के साथ गेट टूगेदर में भी शामिल हुईं। इसके बाद से दोनों के रिश्ते में होने के कयास तेज हो गए। अक्सर दोनों को एक दूसरे पर प्यार बरसाते देखा जाता है। दोनों की शादी की खबरें भी अक्सर सामने आती रहती हैं। अब खबर आ रही है कि जल्द कपल शादी के बंधन में बंधने वाला है।
सोशल मीडिया पर एक ट्वीट तेजी से वायरल हो रहा है। इस ट्वीट में ऋतिक रोशन और सबा आजाद की शादी का जिक्र किया गया है। इस ट्वीट में बताया गया है कि ऋतिक रोशन और सबा आजाद साल 2023 के आखिर तक शादी के बंधन में बंध जाएंगे।

कहा जा रहा है कि कपल नवंबर 2023 में शादी के बंधन में बंधने के लिए तैयार है। इस ट्वीट ने ऋतिक रोशन और सबा आजाद के फैंस के बीच हंगामा मचा दिया है।

यह भी पढ़ें

अमिताभ-धर्मेंद्र के बाद दिलीप जोशी के घर पहुंचे 25 हथियारबंद लोग

https://twitter.com/iHrithik?ref_src=twsrc%5Etfw
हालांकि अभी तक इस खबर की आधिकारिक पुष्टि नहीं हो पाई है। न ही खुद ऋतिक और सबा ने मामले पर अपनी चुप्पी तोड़ी है। हालांकि की ये पहली बार नहीं है जब दोनों की शादी को लेकर अफवाह उड़ी हो इससे पहले भी दोनों की शादी को लेकर खबर सामने आ चुकी है।

हाल ही में एक मीडिया रिपोर्ट में दावा किया गया था कि ऋतिक “एक बार फिर” शादी करने जा रहे हैं और उनका परिवार उनके इस फैसले से काफी खुश है। रिपोर्ट में यह भी कहा गया था कि एक्टर के परिवार को लगता है कि सबा उनके लिए बिल्कुल “सही विकल्प” हैं और उनके परिवारों ने खुशी व पूरे दिल से ऋतिक के बच्चों के साथ उनके रिश्ते को स्वीकार किया है।
https://twitter.com/iHrithik/status/1631497019767537666?ref_src=twsrc%5Etfw
दोनों के वर्क फ्रंट की बात करें तो ऋतिक रोशन को आखिरी बार फिल्म ‘विक्रम वेधा’ में देखा गया था। इस फिल्म में उनके साथ सैफ अली खान, रोहित सराफ और राधिका आप्टे भी नजर आए थे।

वहीं अब एक्टर दीपिका पादुकोण के साथ एक्शन-थ्रिलर फिल्म ‘फाइटर’ में दिखाई देंगे। फिलहाल फिल्म की शूटिंग चल रही है। सबा आजाद ने हाल ही में ‘रॉकेट बॉयज़ सीज़न 2’ की शूटिंग पूरी की है।

यह भी पढ़ें

फोर मोर शॉट्स की मानवी गागरू की हल्दी की तस्वीरें जीत रहीं फैंस का दिल

Hindi News/ Entertainment / Bollywood / गर्लफ्रेंड सबा आजाद के साथ शादी करने जा रहे हैं ऋतिक रोशन, इस तारीख को एक्टर चढ़ेंगे घोड़ी !

ट्रेंडिंग वीडियो