scriptGreta Thunberg ने शेयर किया किसान आंदोलन प्लानिंग डॉक्यूमेंट, किया डिलीट, कंगना ने कसा तंज | Greta Thunberg trolled for deleting toolkit link, Kangana takes jibe | Patrika News
बॉलीवुड

Greta Thunberg ने शेयर किया किसान आंदोलन प्लानिंग डॉक्यूमेंट, किया डिलीट, कंगना ने कसा तंज

ग्रेटा थनबर्ग ने किसान आंदोलन का डॉक्यूमेंट किया पोस्ट
कुछ देर बाद किया डिलीट, लोगों ने किया ट्रोल
कंगना ने कसा तंज, बताया- जोकर समूह की मेंबर

Feb 04, 2021 / 06:23 pm

पवन राणा

toolkit_link.png

मुंबई। स्वीडन मूल की पर्यावरण कार्यकर्ता ग्रेटा थनबर्ग ( Greta Thunberg ) भारत के किसान आंदोलन ( Kissan Andolan ) पर ट्वीट करने के बाद विवादों में आ गई हैं। मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि ग्रेटा ने भारत की छवि खराब करने के इरादे से किसान आंदोलन पर ट्वीट किया। ऐसा करते समय उनसे गलती से वो सीक्रेट डॉक्यूमेंट पोस्ट हो गया, जिसमें अंतरराष्ट्रीय स्तर भारत पर दबाव बनाने की रणनीति बताई गई थी। हालांकि बाद में ग्रेटा ने यह ट्वीट डिलीट कर दिया। इसके बाद गुुरुवार को अपडेटेड डॉक्यूमेंट भी पोस्ट किया। इस पर कंगना रनौत ( Kangana Ranaut ) ने तंज कसते हुए ग्रेटा को ‘पप्पू टीम मेंबर’ और ‘जोकरों के समूह’ का हिस्सा कहा।

कंगना ने दिलजीत से कहा-खालिस्तानियों की निंदा करो, देशभक्त मान लूंगी, एक्टर ने दिया ये जवाब

https://twitter.com/hashtag/StandWithFarmers?src=hash&ref_src=twsrc%5Etfw
https://twitter.com/hashtag/StandWithFarmers?src=hash&ref_src=twsrc%5Etfw

सोशल मीडिया पर ट्रोल हुईं ग्रेटा
ग्रेटा के कथित गोपनीय डॉक्यूमेंट को पोस्ट करने और फिर डिलीट करने पर उन्हें सोशल मीडिया पर ट्रोल किया गया। लोगों ने ‘ग्रेटा गो टू स्कूल’ हैशटैग ट्रेंड कर दिया। इस ट्रेंड में लोगों ने ग्रेटा की जमकर खींचाई की। सोशल मीडिया पर लोगों ने रिहाना, मिया खलीफा के किसान आंदोलन सपोर्ट पर भी सवाल खड़े किए। ताजा जानकारी के अनुसार दिल्ली पुलिस ने ग्रेटा के ट्वीट्स को भड़काउ करार देते हुए एफआईआर दर्ज कर ली है। ग्रेटा के खिलाफ धारा- 153 A, 120 B के तहत एफआईआर दर्ज की गई है।

सिद्धार्थ मल्होत्रा ने जरूरतमंद को देखते ही की मदद, दिया 500 का नोट, लोग बोले असली हीरो

कंगना ने कसा तंज
बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत ने ग्रेटा के डॉक्यूमेंट संबंधी ट्वीट डिलीट करने पर चुटकी लेते हुए तंज कसा। एक्ट्रेस ने एक ट्वीट के जवाब में लिखा,’इस मंदबुद्धि बच्ची ने लेफ्ट… के लिए बहुत बड़ी गलती कर दी है…भारत को योजनाबद्ध तरीके से अशांत करने के लिए बनाए गए अंतरराष्ट्रीय गोपनीय प्लान को पोस्ट में अटैच कर दिया…. सब पप्पू एक ही टीम में हैं हाहाहा…जोकरों का समूह।’

https://twitter.com/KanganaTeam/status/1356992741805285379?ref_src=twsrc%5Etfw

बता दें कि 2 फरवरी को अमरीकी पॉप स्टार रिहाना ने भारत में चल रहे किसान आंदोलन के सपोर्ट में ट्वीट किया था। इसके बाद ग्रेटा थनबर्ग, मिया खलीफा व अन्य विदेशी नामचीन लोगों ने भी समर्थक ट्वीट किए। इन ट्विट्स के बाद कई भारतीय कलाकारों और क्रिकेटर्स ने इंडिया अगेंस्ट प्रोपगेंडा हैशटैग के साथ जवाबी ट्वीट किए। इनमें लता मंगेशकर, अक्षय कुमार, अजय देवगन, सुनील शेट्टी, करण जौहर, पूर्व क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर, विराट कोहली व अन्य शामिल हैं।

Hindi News / Entertainment / Bollywood / Greta Thunberg ने शेयर किया किसान आंदोलन प्लानिंग डॉक्यूमेंट, किया डिलीट, कंगना ने कसा तंज

ट्रेंडिंग वीडियो