scriptशुक्रवार की बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट: कल के मुकाबले आज 25 करोड़ गिरा ‘जवान’ का कलेक्शन, जानिए ‘गदर 2’ और ‘ड्रीम गर्ल 2’ की कमाई | Box Office collection Friday Jawan 2nd day Collection Gadar Dream Girl | Patrika News
बॉलीवुड

शुक्रवार की बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट: कल के मुकाबले आज 25 करोड़ गिरा ‘जवान’ का कलेक्शन, जानिए ‘गदर 2’ और ‘ड्रीम गर्ल 2’ की कमाई

Box Office collection Report: शुक्रवार को जवान की कमाई में कल के मुकाबले गिरावट आई है। वहीं गदर 2 और ड्रीम गर्ल 2 पर खास फर्क नहीं पड़ा है।

Sep 08, 2023 / 05:03 pm

Rizwan Pundeer

box Office jawan
Box Office collection Report Friday: शाहरुख खान की फिल्म ‘जवान’ ने अपने पहले दिन 75 करोड़ की कमाई करते हुए कई रिकॉर्ड बनाए हैं। हालांकि दूसरे दिन फिल्म की कमाई पहले दिन जैसा मोमेंटम बरकरार नहीं रख सकी है। sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक, जवान ने दूसरे दिन, 8 सितंबर को 50 करोड़ का कलेक्शन किया है। ये फिल्म के पहले दिन के कलेक्शन 75 करोड़ से करीब 25 करोड़ कम है। फिल्म ने 2 दिन में घरेलू बॉक्स ऑफिस पर कुल 125 करोड़ कमा लिए हैं।
गदर 2 और ड्रीम गर्ल 2 की कमाई
अमीषा पटेल और सनी देओल के लीड रोल वाली ‘गदर 2’ ने शुक्रवार को 1 करोड़ की कमाई की है। गुरुवार को भी फिल्म की कमाई तकरीबन एक करोड़ ही रही थी। गदर की कुल कमाई अब 511 करोड़ है। दूसरी ओर 25 अगस्त को रिलीज हुई ‘ड्रीम गर्ल 2’ ने अपने 15वें दिन, शुक्रवार को 75 लाख का कलेक्शन किया है। ड्रीम गर्ल 2 का कुल कलेक्शन 96 करोड़ हो गया है। फिल्म निर्माताओं की निगाह अब 100 करोड़ के आंकड़े पर है।

Hindi News/ Entertainment / Bollywood / शुक्रवार की बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट: कल के मुकाबले आज 25 करोड़ गिरा ‘जवान’ का कलेक्शन, जानिए ‘गदर 2’ और ‘ड्रीम गर्ल 2’ की कमाई

ट्रेंडिंग वीडियो