श्रीदेवी
दिग्गज अदाकारा श्रीदेवी की खूबसूरती से सभी वाकिफ हैं। लेकिन इस सुंदरता को बनाए रखने के लिए एक्ट्रेस ने कई सर्जरी करवाई थीं। बताया जाता है कि एक या दो बार नहीं बल्कि श्रीदेवी पूरे 29 बार अपनी खूबसूरती को निखारने के लिए प्लासिक सर्जरी का सहारा लिया था। कुछ लोगों का कहना है कि यही उनकी मौत की वजह साबित हुई है।
सोनारिका भदौरिया
टीवी सीरियल ‘देवों के देव महादेव’ में पार्वती की भूमिका निभाने वाली मशहूर एक्ट्रेस सोनारिका भदौरिया ने भी अपने चेहरे की प्लास्टिक सर्जरी करवाई थी। इस कारण उनका चेहरा काफी बिगड़ गया।
गौहर खान
अभिनेत्री गौहर खान ने भी लिप सर्जरी करवाई थी। उनकी सर्जरी भी ठीक नहीं रही। इस सर्जरी से वो इतनी दुखी थीं कि उन्होंने रियलिटी टीवी शो ‘खान सिस्टर्स’ की शूटिंग भी रद्द कर दी थी।
मौनी रॉय
मशहूर अभिनेत्रियों में शुमार मौनी रॅाय ने भी अपनी खूबसूरती बनाए रखने के लिए कई बार चेहरे की सर्जरी करवाई है, जिसके कारण इनके होठ काफी मोटे हो गए हैं।
आयशा टाकिया
सर्जरी बिगड़ने का सीधा उदाहरण है आयशा टाकिया। कभी अपनी खूबसूरती के लिए पहचानी जाने वाली आयशा ने चेहरे की कई बार प्लास्टिक सर्जरी करवाई, इस कारण उनका चेहरा बिल्कुल खराब हो गया। कहीं न कहीं यही वजह है कि उन्हें इंडस्ट्री को अलविदा कहना पड़ा।
प्रियंका चोपड़ा
प्रियंका आज देश ही नहीं विदेश में भी मशहूर हैं। उन्होंने भी अपनी खूबसूरती बनाए रखने के लिए प्लास्टिक सर्जरी का सहारा लिया। हालांकि यह उनके लिए लक्की साबित हुआ। आज एक्ट्रेस अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी सुंदरता के लिए मशहूर हैं।
सारा खान
टीवी जगत की जानी-मानी अभिनेत्री सारा खान पहले काफी ज्यादा खूबसूरत दिखाई देती थीl लेकिन प्लास्टिक सर्जरी करवाकर उन्होंने अपना चेहरा बिगाड़ लिया।
कोएना मित्रा
बॉलीवुड की बोल्ड अभिनेत्रियों में शुमार कोएना मित्रा ने अपनी नाक की कर्जरी कराई। उनकी यह सर्जरी बिगड़ गई और दर्शकों ने उन्हें पसंद नहीं किया। उनका कॅरियर इसी वजह से बर्बाद हुआ।
राखी सावंत
बॉलीवुड में ड्रामा क्वीन के नाम से मशहूर राखी सावंत ने तो खुद पर कई प्रयोग किए हैं। उन्होंने ब्रेस्ट सर्जरी से लेकर अपनी जॉ लाइन तक की सर्जरी कराई है। हालांकि इस चीज का कोई फर्क नहीं पड़ा बल्कि उनका चेहरे की खूबसूरती कम हो गई।