scriptBigg Boss 18: मुश्किलों में घिरेंगे Salman Khan, सीनियर बन धुआं-धुआं कर देंगे ये 7 पुराने कंटेस्टेंट्स, घर में मचाएंगे हड़कंप | Bigg boss 18 Salman Khan in trouble elvish yadav to ankita lokhande these 7 contested in this season know the truth | Patrika News
बॉलीवुड

Bigg Boss 18: मुश्किलों में घिरेंगे Salman Khan, सीनियर बन धुआं-धुआं कर देंगे ये 7 पुराने कंटेस्टेंट्स, घर में मचाएंगे हड़कंप

Bigg Boss 18 में पुराने और नए दोनों कंटेस्टेंट्स का जबरदस्त कॉम्बिनेशन देखने को मिल सकता है। ऐसा हुआ तो शो में

मुंबईSep 14, 2024 / 02:58 pm

Vikash Singh

Bigg Boss 18 का इंतजार सभी फैंस बेसब्री से कर रहे हैं, और मेकर्स ने भी शो को लेकर खास तैयारियां शुरू कर दी हैं। इस बार शो में पास्ट, प्रेजेंट और फ्यूचर का तड़का लगने वाला है। शो में पुराने और नए दोनों कंटेस्टेंट्स का जबरदस्त कॉम्बिनेशन देखने को मिल सकता है। आइए जानते हैं, वे कौन से पुराने कंटेस्टेंट्स हैं जो शो में वापसी कर सकते हैं और दर्शकों को एंटरटेनमेंट का डबल डोज दे सकते हैं।

अभिषेक कुमार: खतरों का खिलाड़ी से बिग बॉस की तरफ

Abhishek Kumar Big Boss 17  में अपने दमदार व्यक्तित्व के चलते काफी चर्चित रहे थे। अब वह खतरों के खिलाड़ी में अपने स्टंट्स से वाहवाही लूट रहे हैं। अगर अभिषेक को बिग बॉस 18 में सीनियर बनाकर लाया जाता है, तो यह शो की टीआरपी को जबरदस्त बूस्ट दे सकता है।
Abhishek Kumar Big Boss 17

अंकिता लोखंडे: दोबारा आएंगी सुर्खियों में

Ankita Lokhande जो वर्तमान में मास्टरशेफ में बिजी हैं, को बिग बॉस 17 के दौरान काफी ट्रोल किया गया था। अगर वह दोबारा इस सीजन में आती हैं, तो दर्शकों को फिर से उनकी पर्सनालिटी का नया रूप देखने को मिल सकता है। शो की टीआरपी में भी इजाफा होगा।
Ankita Lokhande

गौहर खान: फिर बनेगी बिग बॉस की क्वीन

Gauhar Khan ने पहले भी Bigg Boss 14 में सीनियर बनकर खेल में हिस्सा लिया था। उनके फैंस एक बार फिर उन्हें शो में देखना चाहते हैं। गौहर की दमदार उपस्थिति से शो में नई ऊर्जा आ सकती है।
Gauhar Khan

एल्विश यादव: ओटीटी का स्टार फिर मचाएगा धमाल

Elvish Yadav Bigg Boss OTT 2 के विनर रहे थे, को भी शो में आने का ऑफर दिया गया है। एल्विश की पॉपुलैरिटी को देखते हुए अगर वह सीनियर के रूप में आते हैं, तो शो में मजेदार ट्विस्ट देखने को मिल सकता है।
Elvish Yadav Bigg Boss OTT 2

मनीषा रानी: स्टारडम का मिलेगा फायदा

Manisha Rani ने Bigg Boss OTT 2 में धमाल मचाया था। अब मेकर्स उन्हें फिर से शो में लाने की कोशिश कर रहे हैं। मनीषा की मासूमियत और चुलबुलापन दर्शकों को शो से जोड़े रखने में अहम भूमिका निभा सकता है।
Manisha Rani ने Bigg Boss OTT 2

मुनव्वर फारूकी: विनर की वापसी

Munawar Faruqui Bigg Boss 17 के विनर रह चुके हैं, शो में वापस आने की संभावना है। अगर वह फिर से हिस्सा लेते हैं, तो उनकी गेम प्लानिंग और हास्य के कारण शो की टीआरपी आसमान छू सकती है।
यह भी पढ़ें

‘टेनिस वाली सानिया दूल्हा खोजेली पाकिस्तानी’ गाने पर Sania Mirza ने Khesari lal Yadav को भिजवा दिया था जेल, जानें पूरा मामला

Munawar Faruqui Bigg Boss 17

उर्फी जावेद: बोल्डनेस का नया तड़का

Urfi Javed Bigg Boss OTT 1  में नजर आई थीं, अपनी बोल्ड और एक्सपेरिमेंटल स्टाइल के कारण हमेशा सुर्खियों में रहती हैं। अगर उर्फी शो में वापस आती हैं, तो उनके अनोखे आउटफिट्स और बोल्ड पर्सनालिटी से शो में एक अलग ही माहौल बनेगा।
Urfui Javed Bigg Boss OTT 1

पुराने चेहरे आने पर लगेगा एंटरटेनमेंट का डबल डोज

इस बार का बिग बॉस 18 पुरानी और नई कंटेस्टेंट्स की दिलचस्प टक्कर से भरा होगा। अगर ये पुराने चेहरें शो में वापसी करते हैं, तो दर्शकों के मनोरंजन का डोज और भी बढ़ जाएगा।

Hindi News/ Entertainment / Bollywood / Bigg Boss 18: मुश्किलों में घिरेंगे Salman Khan, सीनियर बन धुआं-धुआं कर देंगे ये 7 पुराने कंटेस्टेंट्स, घर में मचाएंगे हड़कंप

ट्रेंडिंग वीडियो