scriptआलिया भट्ट ने स्विमसूट में शेयर की कातिलाना तस्वीर, बिकनी में दिखा एक्ट्रेस का ग्लैमरस अंदाज | Alia Bhatt Shared Maldive Pic With Bestie Akansha Ranjan Kapoor | Patrika News
बॉलीवुड

आलिया भट्ट ने स्विमसूट में शेयर की कातिलाना तस्वीर, बिकनी में दिखा एक्ट्रेस का ग्लैमरस अंदाज

एक्ट्रेस आलिया भट्ट ने सोशल मीडिया पर बिकनी में अपनी तस्वीर पोस्ट की है। जिसमें आलिया बेहद ही ग्लैमरस अवतार में दिखाई दे रही हैं। इस तस्वीर को शेयर करते हुए आलिया ने अपनी दोस्त के लिए खास मैसेज भी लिखा है।

Sep 18, 2021 / 07:53 pm

Shweta Dhobhal

Alia Bhatt

Alia Bhatt

नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट अपने दोस्तों के कितने करीब है ये बात तो सब जानते हैं। आलिया भट्ट को अपने दोस्तों संग ट्रिप पर और उनकी शादियों में खूब मस्ती करते हुए देखा गया है। आलिया भट्ट की करीबी दोस्त की बात करें तो वो आकांक्षा रंजन कपूर हैं। आकांक्षा रंजन कपूर आलिया भट्ट की बेस्ट फ्रेंड हैं। आज आलिया की बेस्ट फ्रेंड का जन्मदिन है। इस खास मौके पर आलिया ने खास अंदाज में आकांक्षा को जन्मदिन की बधाई दी है। कुछ समय पहले ही आलिया ने आकांक्षा संग एक तस्वीर शेयर की है। जिसमें दोनों ही बेहद ग्लैमरस लग रही हैं।

आलिया भट्ट ने शेयर की ग्लैमरस तस्वीर

आलिया भट्ट ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पर आकांक्षा संग एक तस्वीर पोस्ट की है। फोटो में दोनों ही स्विमसूट पहने हुए दिखाई दे रहे हैं। आलिया और आकांक्षा की ये तस्वीर मालदीव की है। दोनों ही साथ में वहां छुट्टियां मनाने के लिए गई थीं। फोटो में आलिया पिंक कलर की बिकनी पहने हुए दिखाई दे रही हैं। वहीं आकांक्षा पर्पल कलर की बिकनी पहने हुए दिखाई दे रही हैं। इन तस्वीर में आलिया अपनी दोस्त के साथ समुद्र के किनारे स्विमसूट पहने बैठी नजर आ रही हैं। फोटो शेयर करते हुए ऐक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा, ‘हैप्पी बर्थडे माय यूनिवर्स।’

यह भी पढ़ें

Alia Bhatt ने रणबीर कपूर से शादी पर किया बड़ा ऐलान, बताया कब बनेंगी दुल्हनियां

फैंस को पसंद आ रहा है आलिया भट्ट का ये पोस्ट

सोशल मीडिया पर आलिया भट्ट की ये पोस्ट काफी पसंद की जा रही है। आलिया की इस तस्वीर पर 7 लाख से भी ज्यादा लाइक्स आ चुके हैं। आलिया और आकांक्षा के अंदाज को काफी पसंद कर रहे हैं। साथ ही फैंस भी कमेंट कर रिएक्शन दे रहे हैं।

आलिया भट्ट की अपकमिंग फिल्में

एक्ट्रेस के वर्कफ्रंट की बात करें तो आलिया जल्द ही अयान मुखर्जी की फिल्म ब्रह्मास्त्र में दिखाई देंगी। इस फिल्म में पहली बार दर्शकों को रणबीर और आलिया की जोड़ी साथ में देखने को मिलेगी। इसी के साथ अलिया भट्ट संजय लीला भंसाली की फिल्म ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’, करण जौहर की ‘तख्त’ और एसएस राजामौली की ‘आरआरआर’ और शाहरुख खान की ‘डार्लिंग’ में काम करती दिखाई देंगी।

Hindi News / Entertainment / Bollywood / आलिया भट्ट ने स्विमसूट में शेयर की कातिलाना तस्वीर, बिकनी में दिखा एक्ट्रेस का ग्लैमरस अंदाज

ट्रेंडिंग वीडियो