ऐश्वर्या राय और आराध्या का वीडियो
ऐश्वर्या राय को अक्सर अपनी बेटी आराध्या के साथ देखा जाता है। वह जहां भी जाती हैं, अपने पति अभिषेक बच्चन संग नहीं, बल्कि अपनी बेटी के साथ ही नजर आती हैं। अब ऐश्वर्या और आराध्या का एक वीडियो सामने आया है। यह वीडियो उस समय का है, जब वह हाल ही में दुबई में आयोजित साउथ इंडियन इंटरनेशनल मूवी अवॉर्ड्स (SIIMA 2024) में शामिल हुई थीं। यहां ऐश्वर्या को ‘पोन्नियिन सेलवन 2’ के लिए लीड रोल में बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड मिला। इस दौरान ऐश्वर्या की बेटी आराध्या भी मौजूद थीं। वह मां ऐश्वर्या का अवॉर्ड लेते हुए वीडियो बना रही हैं।
यह वीडियो सामने आने के बाद ऐश्वर्या राय और आराध्या को ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा। दरअसल, वीडियो के कमेंट सेक्शन में फैंस ने उनकी ड्रेस को लेकर काफी कुछ कहा है। ऐश्वर्या और आराध्या ने इस प्रोग्राम में ब्लैक कलर का आउटफिट पहना है, जिसमें सिल्वर और गोल्डन की कढ़ाई है। फैंस को ऐश्वर्या और आराध्या का ड्रेस बिल्कुल भी पसंद नहीं आया, जिसके बाद उन्होंने कमेंट सेक्शन में रिएक्ट करना शुरू कर दिया। इसी के साथ यूजर्स अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय के रिश्ते के बारे में भी कई सवाल करने लगे।
ऐश्वर्या और अभिषेक बच्चन हो गए हैं अलग?
ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन को लंबे समय से साथ नहीं देखा गया है। ऐश्वर्या जहां भी जाती हैं अपनी बेटी के साथ नजर आती हैं, जबकि अभिषेक या तो अकेले दिखते हैं या फिर बच्चन परिवार के साथ। अब किसी फंक्शन में भी दोनों साथ नजर नहीं आते हैं। अनंत अंबानी की शादी में ऐश्वर्या और अभिषेक दोनों पहुंचे थे, लेकिन वह भी अलग-अलग। इन सभी चीजों को देखते हुए सोशल मीडिया यूजर्स अलग-अलग रिएक्शन देते हैं। कोई पूछता है कि क्या दोनों सच में अलग हो गए हैं तो कुछ उन्हें सलाह देते हैं कि अपना घर खराब मत करिए। हालांकि, अभी तक कपल ने अपने रिश्ते को लेकर चुप्पी नहीं तोड़ी है, इसलिए दोनों के रिश्ते को लेकर अभी कुछ कहा नहीं जा सकता है।