scriptबंगले में नहीं खूबसूरत फ्लैट में रहती हैं Malaika Arora, देखिए शानदार House की तस्वीरें | Actress Malaika Arora House Beautiful Pictures Viral On Internet | Patrika News
बॉलीवुड

बंगले में नहीं खूबसूरत फ्लैट में रहती हैं Malaika Arora, देखिए शानदार House की तस्वीरें

पति अरबाज़ खान ( Arbaaz Khan ) से अलग होने के बाद मलाइका अरोड़ा ( Malaika Arora ) रहती हैं प्लैट में
तस्वीरों में दिखाई दिया मलाइका का खूबसूरत घर ( Malaika House )
सोशल मीडिया पर वायरल हुई उनके घर की तस्वीरें

May 18, 2020 / 04:50 pm

Shweta Dhobhal

Actress Malaika Arora House Pics Viral On Social Media

Actress Malaika Arora House Pics Viral On Social Media

नई दिल्ली। लॉकडाउन की वजह से बेशक फिल्मों की शूटिंग बंद हो रखी है। लेकिन सेलेब्स फिर भी सुर्खियों में बने हुए हैं। सभी घर पर तो हैं लेकिन सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव हैं। सभी लॉकडाउन के पीरियड का इस्तेमाल खूब अच्छी तरह से कर रहे हैं। घर में फ्री रहकर कोई गाना, गिटार या फिर पियॉनो सीख रहा है। तो वहीं कुछ घर की साफ-सफाई और नया-नया खाना बनाते हुए अपना समय बीता रहे हैं। इस बीच फिटनेस क्वीन मलाइका अरोड़ा ( Malaika Arora ) भी सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव हो गई हैं। कुछ समय पहले उन्होंने सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें पोस्ट की थी। जिसमें वह अपने घर की ( Malaika Beautiful House ) झलक दिखाती हुईं नज़र आईं।

mala_1.png

तस्वीर में आप देख सकते हैं कि यह उनके घर की लॉबी की तस्वीर है। जिसे उन्होंने फूलों से सजाया हुआ है। तस्वीर देख लगता है जैसे वह किसी त्योहार की तैयारियां कर रही हों। बता दें अभिनेता अरबाज़ खान (Divorce With Arbaaz Khan ) के साथ तलाक के बाद ही मलाइका फ्लैट में रहने आ गई थीं।

mala_2.png
कुछ समय पहले उन्होंने अपने कमरे की तस्वीर भी सोशल मीडिया पर शेयर की थी। जिसमें बेडरूम में वाइट कलर की थीम दिखाई दी। उनके फैंस को उनका यह स्टाइल काफी पसंद आया। लॉकडाउन के बीच अक्सर उनके बॉयफ्रेंड और एक्टर अर्जुन कपूर ( Arjun Kapoor ) को भी उनके साथ फ्लैट में देखा गया है।
mala_3_1.png
लॉकडाउन के बीच मलाइका स्पेशल डाइट सूप को बनाती हुईं भी नज़र आईं। यह उनके किचन की तस्वीर है। जिसमें अक्सर मलाइका अपने हाथों में छुपे स्वाद को दिखाती हैं।

mala_4_1.png
मलाइका के पास एक पेट डॉग ( Malaika Pet Dog ) भी है। जिसे अक्सर उनके साथ देखा जाता है। वह उसके साथ खूब मस्ती करती हुई भी दिखाई देती हैं। अक्सर मुंबई की सड़को पर मलाइका को उनके प्यारे डॉगी के साथ टहलते हुए भी देखा गया है। वह सोशल मीडिया पर भी उसके साथ तस्वीरें पोस्ट करती रहती हैं।

Hindi News / Entertainment / Bollywood / बंगले में नहीं खूबसूरत फ्लैट में रहती हैं Malaika Arora, देखिए शानदार House की तस्वीरें

ट्रेंडिंग वीडियो