scriptअस्थिर मन को शांत करने के 5 आसान उपाय | 5 easy tips to calm an anxious mind | Patrika News
बॉडी एंड सॉल

अस्थिर मन को शांत करने के 5 आसान उपाय

Relaxing and calming exercises : मन में हमेशा आपके जीवन से संबंधित बातें चलती रहती हैं। लेकिन शायद आप यह बात नहीं जानते कि मन व दिमाग हमेशा अशांत रहने से आपके स्वास्थ्य पर असर पड़ सकता है। जब तक कोई अपने मन को शांत करना न सीख ले तब तक वह कुछ और सही से नहीं सीख सकता है।

Nov 04, 2023 / 03:04 pm

Manoj Kumar

5 easy tips to calm an anxious mind

5 easy tips to calm an anxious mind

Relaxing and calming exercises : आजकल की भाग-दौड़ वाली लाइफस्टाइल में मन और दिमाग का अशांत रहना एक आम बात है। मन को शांत करना नामुमकिन तो नहीं होता है लेकिन मन को शांत करने के लिए टिप्स (tips to calm the mind) और उपाय को सही तरीके से इस्तेमाल करना जरुरी होता है। जब तक कोई अपने मन को शांत करना न सीख ले तब तक वह कुछ और सही से नहीं सीख सकता है।
यह भी पढ़ें

ये है मानव शरीर की सबसे लंबी और सबसे छोटी हड्डियां, जानिए क्या है इनके नाम

How to calm the mind : मन अशांत रहने के कारण हम कई बार बड़े फैसले नहीं ले पाते हैं और छोटी-छोटी बातों में गलतियां करते हैं। हमारा दिमाग हमारा मन उस तरफ आकर्षित रहता है जहां हम नहीं सोचना चाहते। इन्हीं गलतियों से बचने और मन को शांत करने में मन को शांत करने के उपाय काफी लाभकारी हो सकते हैं। मन की दुविधा को दूर करने तथा मन व दिमाग को शांत रखने के लिए कुछ उपाय अपनाये जा सकते हैं, जिनके बारे में हम यहाँ बताने जा रहें हैं।
यह भी पढ़ें

योग चार प्रकार होत हैं, कर्म योग के अनुसार हर कोई करता है योग

ways to calm the mind मन को शांत करने के उपाय
योगा करें : Yoga
अपने मन को शांत करने का सबसे अच्छा उपाय है कि योगा किया जाए। योगा करने से दिमाग और मन दोनों ही शांत होते है। योगा का मुख्य फायदा होता है मन को शांत करना है। योगा की मदद से काफी कम समय में मन को शांत किया जा सकता है। योगा के कुछ ऐसे प्रकार भी होते है जिनकी मदद से बहुत समय के लिए दिमाग को शांत किया जा सकता है।

Focus your attention on a calming scene किसी शांत दृश्य पर अपना ध्यान केंद्रित करें :
किसी दृश्य पर ध्यान केंद्रित करने से आपका दिमाग शांत होता है। ये तकनीक आपको थोड़ी मैडिटेशन के समान लग सकती है, लेकिन इसमें एक फर्क है। किसी भी शब्द या विचार को सोचने के बजाए केवल शांति या ख़ुशी देने वाले दृश्य पर ध्यान दें। जैसे – “आप सुबह उठे और कई साल से आप जिस दोस्त से मिले नहीं हैं उसे देखकर आप ख़ुशी से झूम उठे”। कुछ इसी तरह के सकरात्मक दृश्यों के बारें में दस मिनट तक सोचें। इस तरह आपका मन व दिमाग शांत होगा और रिलैक्स महसूस करेगा।
Take a deep breath: गहरी सांस लें :
मन को शांत रखने का अचूक मंत्र गहरी सांस लेना है। जब हम अपने श्वास पर ध्यान केंद्रित करते हैं, तब हमारे दिमाग में अच्छे रसायन स्रावित होते हैं, जो मन को कंट्रोल करने तथा मन को खुश रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। मन शांत रखने के लिए नियमित रूप से पांच बार गहरी सांस लेना और कुछ देर बाद सांस को छोड़ना चाहिए। गहरी सांस लेते समय फेफड़े और डायफ्राम पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए। इससे मन और मस्तिष्क में भावनात्मक विचार नहीं आते हैं, और तुरंत शांति, राहत और एक अलग तरीके का सुकून मिलता है।
Keep positive thoughts सकारात्मक विचार रखे :
जब आप नकारात्मक विचारों को सकारात्मक विचारों से बदल देंगे तो आपको अच्छे नतीजे मिलना शुरू हो जायेंगे। एक पुराना कहावत है जैसा आप सोचेंगे वैसा आप बन जायेंगे, इसका मतलब अगर आप सकारत्मक विचार रखते है तो आप सकारत्मक बनेगे लेकिन अगर आप नकारात्मक विचार रखेंगे तो वैसा ही बन जायेंगे।
सकारात्मक विचार भर से ही आपको अद्भुत बदलाव देखने को मिलेगा। अगर आप रोजामर्रा के जीवन मे सिर्फ अपने व लोगो के विचारो के प्रति सकारात्मक रहते है तो, जीवन मे अकल्पनीय बदलाव देखने को मिलेगा।
यह भी पढ़ें

हर महीने जल्दी पीरियड्स आते है तो सावधान? जानिए इसके पीछे के 5 मुख्य कारण

listen to slow music धीमा संगीत सुने :
मेडिटेशन (ध्यान) संगीत यह ऐसा संगीत है जो कि खास तरह से तैयार किया गया होता है जिसमें इतनी क्षमता होती है कि यह आपके अशांत चित्त को शांत करता है। साथ ही यह मन को तनाव मुक्त भी कर देता है। संगीत को समझना और अंतर्मन से महसूस करने पर हमे मानसिक संतुष्टि का आभास होता है। जैसा कि किसी महान व्यक्ति ने कहा है कि “संगीत ही ईश्वर तक पहुचने का एकमात्र रास्ता है”। संगीत पर पूरा ध्यान लगा कर रखे जब तक आप अपने नकारत्मक विचारो को पीछे नहीं छोड़ देते। संगीत आपके मन को शांत और स्थिर रखने के लिए बेहद अहम भूमिका अदा करता है।
यह भी पढ़ें

पोरों पर प्रेशर से मिलेेगा साइनस में आराम , जानिए क्या होता है साइनोसाइटिस

डिसक्लेमरः इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह किसी क्वालीफाइड मेडिकल ऑपिनियन का विकल्प नहीं है। इसलिए पाठकों को सलाह दी जाती है कि वह कोई भी दवा, उपचार या नुस्खे को अपनी मर्जी से ना आजमाएं बल्कि इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह जरूर ले लें।

Hindi News/ Health / Body & Soul / अस्थिर मन को शांत करने के 5 आसान उपाय

ट्रेंडिंग वीडियो