scriptमतदाताओं में दिखा गजब का उत्साह, लोकसभा चुनाव के पहले ही बढ़े इतने लाख मतदाता, आंकड़े देख रह जाएंगे हैरान | Patrika News
बिलासपुर

मतदाताओं में दिखा गजब का उत्साह, लोकसभा चुनाव के पहले ही बढ़े इतने लाख मतदाता, आंकड़े देख रह जाएंगे हैरान

CG Election 2023: लोकसभा चुनाव 2019 के बाद साढ़े 4 वर्षों में पौने 3 लाख से अधिक मतदाता बढ़ गए हैं।

बिलासपुरNov 27, 2023 / 03:29 pm

Khyati Parihar

More than 3 lakh voters increased before Lok Sabha elections Bilaspur

मतदाताओं में दिखा गजब का उत्साह, लोकसभा चुनाव के पहले ही बढ़े इतने लाख मतदाता, आंकड़े देख रह जाएंगे हैरान

बिलासपुर। CG Election 2023: लोकसभा चुनाव 2019 के बाद साढ़े 4 वर्षों में पौने 3 लाख से अधिक मतदाता बढ़ गए हैं। यह आंकड़े विधानसभा चुनाव 2023 के पहले चुनाव आयोग द्वारा घोषणा के बाद सामने आए हैं। विधानसभा चुनाव के बाद लोकसभा के लिए मतदाता पुनरीक्षण में मतदाताओं की संख्या बढ़ेगी। लोकसभा चुनाव 2019 में बिलासपुर लोकसभा क्षेत्र में कुल 1875904 मतदाता था। इनमें से करीब 12 लाख 9 हजार मतदाताओं ने मतदान किया था।
लोकसभा क्षेत्र में कुल 8 विधानसभा क्षेत्र शामिल है, जिसमें बिलासपुर, बेलतरा, बिल्हा, मस्तूरी, कोटा, तखतपुर, लोरमी और मुंगेली शामिल हैं। इन सभी विधानसभा क्षेत्रों में इस बार बड़ी संख्या में नए मतदाता जुड़े हैं।
यह भी पढ़ें

मामूली सी बात पर सनकी ने युवक का काटा कान, लहूलुहान हालत में पहुंचा अस्पताल

यह विधानसभा चुनाव के पहले दूसरे मतदाता पुनरीक्षण कार्यक्रम के बाद सभी विधानसभा सीटों पर मतदाताओं की संख्या बढ़ी थी। 2019 लोकसभा चुनाव के साढ़े 4 वर्ष के बाद लोकसभा क्षेत्र में 284298 मतदाता बढ़े हैं। छत्तीसगढ़ समेत प्रदेश के 5 राज्यों में विधानसभा चुनाव 2023 के परिणाम 3 दिसंबर को आ जाएंगे। इसके बाद देशभर में मतदाता सूची में नाम जोड़ने के साथ मतदाता पुनरीक्षण कार्यक्रम आयोजित होंगे।
इस दौरान नए मतदाताओं के नाम जोड़ने के साथ दूसरे प्रदेशों से आकर रहने वाले मतदाताओं और जिनके नाम विधानसभा चुनाव 2023 की मतदाता सूची से छूटे हैं उनके नाम जोड़े जाएंगे। ऐसे में चुनाव के पहले मतदाताओं की संख्या और बढ़ेगी।
2014 चुनाव में थे साढ़े 14 लाख मतदाता…

लोकसभा चुनाव 2014 में बिलासपुर लोकसभा क्षेत्र में करीब साढ़े 14 लाख वोटर थे। पांच वर्षों में मतदाताओं की संख में 4 लाख की बढ़ोतरी हुई और मतदाताओं की संख्या 18 लाख 75 हजार 904 हो गई थी। इसके बाद विधानसभा चुनाव 2023 तक मतदाताओं की संख्या में 2 लाख 84 हजार 298 की बढ़ोतरी हुई है। ऐसे में लोकसभा निर्वाचन मतदाता सूची में मतदाताओं की संख्या 4 लाख पहुंचने की संभावना है।

Hindi News/ Bilaspur / मतदाताओं में दिखा गजब का उत्साह, लोकसभा चुनाव के पहले ही बढ़े इतने लाख मतदाता, आंकड़े देख रह जाएंगे हैरान

ट्रेंडिंग वीडियो