इसके साथ ही एक बार फिर ठंड बढ़ गई। सुबह से शहर में छाए कोहरे का असर दिनभर रहा। मौसम विभाग ने शनिवार को भी आकाश मेघयम रहने और तापमान में गिरावट की संभावना जताई है। शुक्रवार को सुबह की शुरुआत के साथ शहर समेज आसपास के क्षेत्र में कोहरा छाया रहा। सुबह मॉर्निंग वॉक पर निकलने वालों को स्ट्रीट लाइट भी दिखाई नहीं दी। गुरुवार को हुई बारिश के बाद शुक्रवार को तापमान में गिरावट आई।
गुरुवार को बारिश के बाद शु₹वार को दिनभर आकाश मेघमय रहा। इसके कारण तापमान में एक बार फिर से गिरावट आई। अधिकतम तापमान सामान्य डिग्री से 7 डिग्री कम रहने के साथ 21.2 डिग्री सेल्सियस रहा। इसके साथ ही न्यूनतम तापमान में भी 3 डिग्री की गिरावट आई। सामान्य से 2 डिग्री अधिक रहने के साथ न्यूनतम तापमान 15.6 डिग्री सेल्सियस रहा।
मौसम विज्ञानी एचपी चन्द्रा के अनुसार एक द्रोणिका दक्षिण अंदरूनी कर्नाटक से पूर्वी विदर्भ तक स्थित है। प्रदेश में प्रचुर मात्रा में बंगाल की खाड़ी से नमी आने कारण बादल छाए रहे। प्रदेश में 20 जनवरी को मौसम शुष्क रहने की संभावना है। बंगाल की खाड़ी से नमी आने के कारण आंशिक रूप से बादल रहने की संभावना भी है। प्रदेश में अधिकतम और न्यूनतम तापमान में कोई विशेष परिवर्तन होने की संभावना नहीं है। एक दो स्थानों पर बूंदाबांदी हो सकती है।