scriptशव दफनाने पहुंचे, तो मांगा आईडी…मचा बवाल, आखिर हुआ क्या था ? | When They Came To Bury Dead Body, Asked For ID...What Happened ? | Patrika News
बीकानेर

शव दफनाने पहुंचे, तो मांगा आईडी…मचा बवाल, आखिर हुआ क्या था ?

व्यथित परिजन शव को लेकर कलक्ट्रेट के सामने पहुंच गए। यहां परिजनों ने एएसपी सिटी दीपक शर्मा से मुलाकात की और जिला प्रशासन के अधिकारियों को पीड़ा बताई। इस पर पुलिस व प्रशासन के दखल के बाद शव को कब्रिस्तान में दफनाया गया।

बीकानेरJan 26, 2024 / 02:00 pm

Brijesh Singh

शव दफनाने पहुंचे, तो मांगा आईडी...मचा बवाल, आखिर हुआ क्या था ?

शव दफनाने पहुंचे, तो मांगा आईडी…मचा बवाल, आखिर हुआ क्या था ?

पीबीएम अस्पताल में उपचाराधीन एक महिला की गुरुवार को मौत हो गई। परिजन शव को दफनाने कब्रिस्तान लेकर पहुंचे, जहां आईडी प्रूफ नहीं होने से शव को दफनाने नहीं दिया गया। इससे व्यथित परिजन शव को लेकर कलक्ट्रेट के सामने पहुंच गए। यहां परिजनों ने एएसपी सिटी दीपक शर्मा से मुलाकात की और जिला प्रशासन के अधिकारियों को पीड़ा बताई। इस पर पुलिस व प्रशासन के दखल के बाद शव को कब्रिस्तान में दफनाया गया।

जानकारी के अनुसार, अंजुम शेख (43) नाम की महिला पिछले कई दिनों से बीमार थी। उसे पीबीएम अस्पताल में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। परिजन शव को दफनाने के लिए पूगल रोड स्थित कब्रिस्तान लेकर गए। वहां मौजूद सुरक्षा कर्मचारी ने महिला से धार्मिक पहचान का प्रमाण मांगा। इसके बाद परिजन शव को लेकर कलक्ट्रेट पहुंच गए। एएसपी सिटी दीपक शर्मा ने समाज के लोगों से बात की। काफी देर मशक्कत के बाद सहमति बनी, जिसके बाद अंतिम संस्कार कर दिया गया।

यह था मामला

दरअसल, महिला ने विवाह अपनी मर्जी से किया था, जिससेे समाज के लोग नाराज थे। महिला बीमार पडी और उसके बाद उसकी मृत्यु हो गई, तो परिजन शव को दफनाने पहुंचे, जहां उसका आईडी प्रूफ मांगा गया, जिसको लेकर परिजनों ने आपत्ति जताई और कलक्ट्रेट कार्यालय शव लेकर पहुंच गए।

 

Hindi News/ Bikaner / शव दफनाने पहुंचे, तो मांगा आईडी…मचा बवाल, आखिर हुआ क्या था ?

ट्रेंडिंग वीडियो