scriptRajasthan Crime News : राजू ठेहट मर्डर का मोस्ट वांटेड गैंगस्टर अमरजीत विश्नोई इटली से गिरफ्तार, जानें क्या है पूरा मामला | Rajasthan Crime News : Gangster Amarjeet Vishnoi arrested from Italy | Patrika News
बीकानेर

Rajasthan Crime News : राजू ठेहट मर्डर का मोस्ट वांटेड गैंगस्टर अमरजीत विश्नोई इटली से गिरफ्तार, जानें क्या है पूरा मामला

विश्नोई के खिलाफ हत्या, डकैती और आर्म एक्ट में पहले से ही 8 मामले दर्ज हैं।

बीकानेरJul 18, 2024 / 07:18 pm

जमील खान

Bikaner News : राजस्थान के गैंगस्टर राजू ठेहट हत्याकांड में वांछित अमरजीत विश्नोई को गिरफ्तार कर लिया गया है। वह पिछले कई दिनों से इटली के सिसिली शहर के ट्रैपानी गांव में छुपा हुआ था। वह रोहित गोदारा गैंग के लिए काम करता था। विश्नोई की गिरफ्तारी राजस्थान पुलिस की एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स के लिए बड़ी कामयाबी माना जा रहा है। राजस्थान पुलिस ने उसपर 50 हजार रुपए का इनाम घोषित कर रखा था। अमरजीत मूल रूप से प्रदेश के बीकानेर जिले का रहने वाला है।
एडीजी क्राइम दिनेश एमएन (ADG Dinesh MN) ने बताया कि विश्र्नाई इटली में बैठकर रोहित गोदारा की गैंग चला रहा था। वह गैंग का लॉजिस्टिक संचालक था। एडीजी ने आगे बताया कि विश्नोई के खिलाफ हत्या, डकैती और आर्म एक्ट में पहले से ही प्रदेश के विभिन्न थानों में 8 मामले दर्ज हैं। वह सीकर के गैंगस्टर राजू ठेहट (Gangster Raju Thehat) और हरियाणा के सचिन गोधा हत्याकांड में वांछित है। विश्नोई ने 22 साल की उम्र में अपराध की दुनिया में कदम रखा था। वह जमानत पर बाहर था। इसी बात का फायदा उठाकर वह दुबई के रास्ते भारत से भागा था। राजस्थान पुलिस लंबे समय से उसकी तलाश कर रही थी। उसके खिलाफ बीकानेर में भी हत्या का एक मामला दर्ज है।
इंटरपोल से किया संपर्क
एडीजी दिनेश एमएन ने बताया कि राजस्थान पुलिस रोहित गोदारा गैंग (Rohit Godara Gang) के सदस्यों का पीछा कर रही थी। तब पुलिस को जानकारी मिली की अमरजीत विश्नोई (Gangster Amarjeet Vishnoi) इटली में छुपा हुआ है। उसको पकडऩे के राज्य पुलिस ने सीबीआई की मदद लेते हुए इंटरपोल से पत्रचार कर उसके खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस जारी करवाया। अब विश्नोई को भारत लाने की तैयारी की जा रही है।

Hindi News/ Bikaner / Rajasthan Crime News : राजू ठेहट मर्डर का मोस्ट वांटेड गैंगस्टर अमरजीत विश्नोई इटली से गिरफ्तार, जानें क्या है पूरा मामला

ट्रेंडिंग वीडियो