scriptकौन होगा एमपी भाजपा का अगला प्रदेश अध्यक्ष? बैठक में इन नामों पर चर्चा तेज | Who will be BJP Madhya Pradesh President Discussion on these names intensified in meeting | Patrika News
भोपाल

कौन होगा एमपी भाजपा का अगला प्रदेश अध्यक्ष? बैठक में इन नामों पर चर्चा तेज

BJP Madhya Pradesh President: बीजेपी के नए प्रदेश अध्यक्ष को लेकर सरगर्मियां तेज हो गई है। सोमवार को दिल्ली में संगठन की बैठक में नए प्रदेश अध्यक्ष को लेकर मंथन जारी है।

भोपालOct 21, 2024 / 07:00 pm

Himanshu Singh

bjp madhya pradesh president
BJP Madhya Pradesh President: दिल्ली में आज बीजेपी एक अहम होने जा रही है। जो कि पार्टी मुख्यालय में शुरू हो चुकी है। इस दौरान मध्यप्रदेश के प्रदेशअध्यक्ष, चुनाव अधिकारी, सह चुनाव अधिकारी, संगठन महासचिव और कई राष्ट्रीय पदाधिकारी शामिल होंगे। इस बैठक में संगठन चुनावों की तैयारी और संभावित उम्मीदवारों के नामों पर चर्चा करेगी।

बीजेपी में ऐसे होंगे चुनाव


बीजेपी के अंदर संगठन चुनाव होने हैं। जिसको लेकर बैठक रखी गई है। यह चुनाव प्रक्रिया काफी लंबी चलती है। पहले इसमें सक्रिय सदस्यता अभियान चलाया जा रहा है। आखिरी महीने में यह अभियान खत्म हो जाएगा। जिसके बाद नई बूथ कमेटी का गठन होगा। फिर मंडल अध्यक्ष का चुनाव। इसके बाद सभी जिलों में अध्यक्ष का चुनाव होगा और फिर अंत में आकर प्रदेश अध्यक्ष का चुना जाएगा।

वीडी शर्मा के बाद कौन होगा प्रदेश अध्यक्ष


मध्यप्रदेश में बीजेपी अध्यक्ष वीडी शर्मा का कार्यकाल पूरा हो रहा है। पार्टी की गाइडलाइन अनुसार, दो बार से ज्यादा कोई भी प्रदेश अध्यक्ष के पद पर नहीं रह सकता। जिस वजह से कई नामों पर चर्चा तेज हो गई है। पार्टी संगठन की बागडोर किसी आदिवासी चेहरे को मौका दे सकती है। अगर ऐसा होता है तो फिर पूर्व केंद्रीय मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते का नाम सबसे मजबूत दावेदार होंगे। बीजेपी दोबारा सवर्ण पर जाती है तो डॉ नरोत्तम मिश्रा, अरविंद भदौरिया, भूपेंद्र सिंह को प्रदेश अध्यक्ष बना सकती है। इधर, सुमेर सिंह सोलंकी और कविता पाटीदार के नाम की भी चर्चा है।

संघ के करीबी को मिलेगी जिम्मेदारी


राजनीतिक विश्लेषकों का इस पर कहना है कि नया प्रदेश अध्यक्ष उसी को बनाया जाएगा। जो कि संघ का करीबी होगा और उसे संगठन कार्यों में अनुभव होगा। ऐसे में संघ के किसी भी करीबी नेता को प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है। वहीं पार्टी के अंदरखाने से खबर है कि पार्टी इस बार चौंकाने वाला नाम सामने ला सकती है।

Hindi News / Bhopal / कौन होगा एमपी भाजपा का अगला प्रदेश अध्यक्ष? बैठक में इन नामों पर चर्चा तेज

ट्रेंडिंग वीडियो