scriptगर्मी से मिलेगी राहत: आज से बदलेगा मौसम का मिजाज, बादल छाएंगे, होगी बूंदाबांदी | weather alert | Patrika News
भोपाल

गर्मी से मिलेगी राहत: आज से बदलेगा मौसम का मिजाज, बादल छाएंगे, होगी बूंदाबांदी

दिन भर धूप के थपेड़ों से बेहाल हुए शहरवासी, अधिकतम तापमान यथावत, कल से तापमान में आ सकती है गिरावट

भोपालApr 18, 2023 / 11:28 pm

सुनील मिश्रा

weather_14_ap.jpg

,,,,

भोपाल. राजधानी में इन दिनों गर्मी बेहाल करने लगी है। शहर में दूसरे दिन मंगलवार को भी अधिकतम तापमान 40.9 डिग्री रहा। इससे बाहर निकलने गर्मी पसीना छुड़ा रही है। बुधवार से शहर में मौसम का मिजाज बदल सकता है। हल्के बादलों के साथ शाम के समय बूंदाबांदी आदि की संभावना बन सकती है। गुरुवार के बाद एक-दो दिन तापमान में हल्की गिरावट होने की संभावना है।
इस बार लगातार पश्चिमी विक्षोभ के कारण शहर में बादल, बारिश की िस्थति रही है। पिछले दो दिनों से ही गर्मी के तेवर थोड़े तीखे है। मंगलवार को भी शहर का अधिकतम तापमान 40.9 और न्यूनतम तापमान 22. 5 डिग्री दर्ज किया गया, जबकि सोमवार को अधिकतम तापमान 40.9 और न्यूनतम 24.6 डिग्री दर्ज किया गया था। उल्लेखनीय है कि अप्रेल में अभी तक 41 डिग्री से ऊपर पारा नहीं पहुंचा है। इस बार गर्मी से थोडी राहत मिली हुई है। इसका असर बारिश पर भी देखने को मिल सकता है। क्योंकि जानकार बताते हैं कि जितनी तेज गर्मी पडेगी उतनी ही अधिक बारिश होगी। क्योंकि गर्मी के कारण ही हवाएं ऊपर उठती हैं और क्षेत्र में कम दबाव का क्षेत्र बनता है जो बादलों और बारिश को आकर्षित करता है।
पश्चिमी विक्षोभ का असर
मौसम विज्ञानी अशफाक हुसैन ने बताया कि इस समय एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय है। इसके कारण मौसम में यह बदलाव आ सकता है। बुधवार को बादलों की िस्थति रह सकती है, साथ ही हल्की बूंदाबांदी की संभावना भी जताई जा रही है। तापमान में बहुत ज्यादा उछाल होने की उम्मीद कम है। 20 अप्रेल के बाद तापमान में बढ़ोतरी हो सकती है।

Hindi News / Bhopal / गर्मी से मिलेगी राहत: आज से बदलेगा मौसम का मिजाज, बादल छाएंगे, होगी बूंदाबांदी

ट्रेंडिंग वीडियो