scriptवंदे भारत अब झांसी-ग्वालियर व आगरा में 4 मिनट रुकेगी | Vande Bharat will now stop for 4 minutes in Jhansi-Gwalior and Agra | Patrika News
भोपाल

वंदे भारत अब झांसी-ग्वालियर व आगरा में 4 मिनट रुकेगी

भोपाल. वंदे भारत ट्रेन अब झांसी, ग्वालियर, आगरा कैंट स्टेशन पर 4 मिनट रुकेगी। पहले इन स्टेशनों पर महज दो मिनट का हाल्ट था। 18 सितंबर से गाड़ी संख्या 20171/20172 रानी कमलापति-हजरत निजामुद्दीन वन्दे भारत एक्सप्रेस के वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी, ग्वालियर, आगरा कैंट स्टेशन पर ठहराव का निर्णय लिया गया है।

भोपालMay 20, 2023 / 10:44 pm

Mahendra Pratap

vandebhart.jpg
8 सितंबर से बदलेगा समय
भोपाल. वंदे भारत ट्रेन अब झांसी, ग्वालियर, आगरा कैंट स्टेशन पर 4 मिनट रुकेगी। पहले इन स्टेशनों पर महज दो मिनट का हाल्ट था। भोपाल रेल मंडल के प्रवक्ता सूबेदार सिंह ने बताया कि रेल मंत्रालय 18 सितंबर से गाड़ी संख्या 20171/20172 रानी कमलापति-हजरत निजामुद्दीन वन्दे भारत एक्सप्रेस के वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी, ग्वालियर, आगरा कैंट स्टेशन पर ठहराव समय में वृद्धि करते हुए संशोधित समय-सारणी के साथ चलाने का निर्णय लिया गया है।
ऐसा रहेगा नया शेड्यूल
गाड़ी संख्या 20171 रानी कमलापति-हजरत निजामुद्दीन वन्दे भारत एक्सप्रेस रानी कमलापति स्टेशन से 5.40 बजे प्रस्थान कर, 8.39 बजे वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी पहुंचकर, 8.43 वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी से प्रस्थान कर, 9.41 बजे ग्वालियर पहुंचकर, 09.45 बजे ग्वालियर से प्रस्थान कर, 11.11 बजे अगरा कैंट पहुंचकर, 11.15 आगरा कैंट से प्रस्थान कर, 13.15 बजे हजरत निजामुद्दीन स्टेशन पहुंचेगी। इसी प्रकार गाड़ी संख्या 20172 हजरत निजामुद्दीन-रानी कमलापति वन्दे भारत एक्सप्रेस हजरत निजामुद्दीन स्टेशन से दोपहर 2.40 बजे प्रस्थान कर, 4.20 बजे अगरा कैंट पहुंचकर, 4.24 आगरा कैंट से प्रस्थान कर, 5.38 बजे ग्वालियर पहुंचकर, 5.42 बजे ग्वालियर से प्रस्थान कर, 6.56 बजे वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी पहुंचकर, 19.00 वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी से प्रस्थान कर, रात 10.15 रानी कमलापति स्टेशन पहुंचेगी।

Hindi News / Bhopal / वंदे भारत अब झांसी-ग्वालियर व आगरा में 4 मिनट रुकेगी

ट्रेंडिंग वीडियो