scriptVande Bharat: 2 राज्यों के यात्रियों की हो गई बल्ले-बल्ले, ‘वंदे भारत स्लीपर ट्रेन’ का रूट तय | Vande Bharat Sleeper Train run between Bhopal-Mumbai | Patrika News
भोपाल

Vande Bharat: 2 राज्यों के यात्रियों की हो गई बल्ले-बल्ले, ‘वंदे भारत स्लीपर ट्रेन’ का रूट तय

Vande Bharat Sleeper Train: देश को जल्द ही 10 वंदे भारत स्लीपर की सौगात मिलने वाली है, इन 10 वंदे भारत स्लीपर ट्रेनों के रूट भी सामने आ गए हैं।

भोपालAug 07, 2024 / 11:57 am

Astha Awasthi

Vande Bharat Sleeper Train

Vande Bharat Sleeper Train

Vande Bharat Sleeper Train: भारतीय रेलवे (Indian Railway) ने वंदे भारत स्लीपर ट्रेन (Vande Bharat Sleeper Train) को लॉन्च करके यात्रियों को खुश कर दिया है। अभी तक कई सारी वंदे भारत ट्रेन चलाई जा रही है लेकिन सभी ट्रेन सिटिंग हैं, जिससे यात्रियों को लंबी दूरी के यात्रियों को सफर में दिक्कत का सामना करना पड़ता है, लेकिन अब यात्रियों को रेलवे ने बड़ी खुशखबरी है।
आने वाले दिनों नें जल्द ही वंदे भारत की स्लीपर ट्रेनों की शुरुआत होने वाली है, जिससे मध्यप्रदेश के यात्री सबसे ज्यादा खुश हैं क्योंकि एक ट्रेन मध्य प्रदेश से भी चलाई जाएगी। जानकारी के मुताबिक देश को जल्द ही 10 वंदे भारत स्लीपर की सौगात मिलने वाली है। इन 10 वंदे भारत स्लीपर ट्रेनों के रूट भी सामने आ गए हैं।
ये भी पढ़ें: Heavy Rainfall: चक्रवात फिर एक्टिव, 7-8-9 अगस्त को अति भारी बारिश की चेतावनी


भोपाल से मुंबई तक चलेगी स्लीपर वंदे भारत (Sleeper Vande Bharat from Bhopal to Mumbai)

बताया जा रहा है कि एमपी से भी एक स्लीपर वंदे भारत ट्रेन चलाई जाएगी। ये ट्रेन राजधानी भोपाल से मुंबई के बीच चलेगी। बता दें मुंबई से भोपाल के बीच के 822 किलोमीटर के सफर को वंदे भारत स्लीपर करीब 8 घंटे में पूरा करेगी। इस ट्रेन के चलने से महाराष्ट्र और एमपी के यात्रियों को खासा फायदा होगा। जल्द ही इस रूट पर वंदे भारत स्लीपर ट्रेन का ट्रायल हो सकता है। भोपाल से मुबंई जाने वाले यात्रियों की संख्या अधिक है।
ये पूरी तरह से क्राउडेड रूट माना जाता है। ये रूट साउथ भारत को नॉर्थ से जोड़ता है। इसीलिए इस रूट में चलने वाली ट्रेने अक्सर पैक ही चलती है। लंबे समय से इस रूट पर वंदे भारत स्लीपर कोच की मांग की जा रही थी। अभी ट्रेन का टाइम टेबल सामने नहीं आया है। ऐसा माना जा रहा है कि रेलवे बोर्ड जल्द ही इसका टाइम टेबल और कब से ये ट्रेन शुरू होगी, इसकी जानकारी देगा।

कैसी होगी स्लीपर वंदे भारत

वंदे भारत स्लीपर ट्रेन में कुल 16 कोच होंगे। 10 कोच 3rd AC, चार कोच 2nd AC, वहीं एक कोच 1st AC का होगा. स्लीपर वंदे भारत ट्रेन में दो SLR कोच भी होंगे। अब आप लंबी दूरी की यात्रा आराम से लेटकर कर सकेंगे।

Hindi News/ Bhopal / Vande Bharat: 2 राज्यों के यात्रियों की हो गई बल्ले-बल्ले, ‘वंदे भारत स्लीपर ट्रेन’ का रूट तय

ट्रेंडिंग वीडियो