scriptSawan Somwar 2024: मध्य प्रदेश में हैं शिव तीर्थ, सावन में यहां दर्शन के लिए दुनिया भर से आते हैं श्रद्धालु | Sawan Somwar 2024 Lord Shiva world Famous Temple of India Jyotirling mahakaleshwar omkareshwar shiva tirth sthal bhojeshwar temple | Patrika News
भोपाल

Sawan Somwar 2024: मध्य प्रदेश में हैं शिव तीर्थ, सावन में यहां दर्शन के लिए दुनिया भर से आते हैं श्रद्धालु

Sawan Somwar 2024: क्या आप जानते हैं देश के मशहूर शिव तीर्थ स्थल, कहां है 12वां ज्योतिर्लिंग और देश के सबसे बड़े ज्योतिर्लिंग में से एक शिव मंदिर का नाम, सावन में हर साल यहां उमड़ती है लाखों शिवभक्तों की भीड़

भोपालJul 14, 2024 / 02:09 pm

Sanjana Kumar

Sawan Somwar
Sawan Somwar 2024: शिव भक्तों को अब सावन के महीने (Sawan Month 2024) का इंतजार है। सावन सोमवार(Sawan Somwar 2024) के व्रत और शिवमय माहौल के बीच लोग भगवान शिव के दर्शन करने देशभर के मशहूर मंदिरों में पहुंच जाते हैं। इनमें बड़ी संख्या ऐसे शिव भक्तों की भी है, जो मध्य प्रदेश के प्रमुख शिव मंदिरों में आना पसंद करते हैं। क्या आपने देखे हैं दुनिया भर में मशहूर एमपी के ये शिवालय (Lord Shiva World Famous Temple of MP India )

महाकालेश्वर मंदिर, उज्जैन (Mahakaleshwar Temple Ujjain)

Sawan Somwar 2024
महाकालेश्वर मंदिर, उज्जैन, देश के ज्योतिर्लिंगों में से एक भगवान शिव का प्राचीन मंदिर।
मध्य प्रदेश की धार्मिक नगरी उज्जैन में है महाकालेश्वर मंदिर। ये प्राचीन मंदिर है, जिसके बारे में कहा जाता है कि यहां आकर ही भगवान शिव को भोले बाबा का नाम मिला। बता दें कि महाकालेश्वर (mahakaleshwar) एक ज्योतिर्लिंग (Jyotirling Mahakaleshwar) के नाम से दुनिया भर में जाना जाता है। इस बार सावन के महीने (Sawan Month 2024) में यहां 3 लाख से ज्यादा शिव भक्तों के आने की संभावना है। 18वीं सदी में तैयार हुए इस मंदिर में शिवलिंग का श्रृंगार और भस्म आरती की प्राचीन परम्परा आज भी निभाई जाती है। महाकालेश्वर को भगवान शिव के तीर्थ स्थलों में से एक माना जाता है।

ओंकारेश्वर मंदिर, खंडवा (Omkareshwar temple Khandwa)

Sawan Somwar 2024
ओंकारेश्वर मंदिर, खंडवा, 12वां ज्योतिर्लिंग, एमपी का शिव तीर्थ स्थल।
मध्य प्रदेश के खंडवा जिले में है भगवान शिव का ओंकारेश्वर मंदिर। देश भर के 12 ज्योतिर्लिंग में से ये 12वें ज्योतिर्लिंग के रूप में देश-दुनिया में जाना जाने वाला ये मंदिर टूरिस्ट को भी अट्रैक्ट करता है। सावन के महीने (Sawan Month 2024) में इस प्राचीन शिव मंदिर में भक्तों की भीड़ उमड़ती है। आपको बता दें कि ओंकारेश्र भी भगवान शिव के तीर्थ स्थल के रूप में जाना जाता है। पास ही बहती पवित्र नर्मदा नदी इसका आकर्षण और बढ़ाती है।
ये भी पढ़ें: Sawan Somvar 2024: दुनिया का अनोखा शिव मंदिर जहां चढ़ाया जाता है सिंदूर, गौंड़ आदिवासियों ने की थी पहली पूजा

भोजेश्वर या भोजपुर मंदिर, भोपाल (Bhojeshwar or Bhojpur Temple Bhopal)

Sawan Somwar 2024
भोेजेश्वर मंदिर, भोेपाल, दुनिया के सबसे बड़े शिवलिंगों में से एक।
मध्य प्रदेश के मशहूर भोजेश्वर मंदिर या भोजपुर मंदिर ) भी दुनिया भर में जाना जाता है। दुनिया के सबसे बड़े शिवलिंग में से एक राजधानी भोपाल में स्थित इस मंदिर को 11वीं सदी की इंजीनियरिंग की पाठशाला के नाम से भी जाना जाता है। कहा जाता है कि राजा भोज (Raja Bhoj) ने इसका निर्माण एक रात में करवाया था। इसलिए ये कई वर्षों तक अधूरा पड़ा रहा। बाद में इसका निर्माण कार्य पूरा किया गया।
सावन के महीने (Sawan Month 2024) में भोपाल के इस मंदिर में श्रद्धालुओं का तांता लगता है। अपनी वास्तु कला के लिए मशहूर ये शिव मंदिर दुनिया भर के आर्कियोलॉजिस्ट को हैरान कर देता है। आपको बताते चलें कि मध्य प्रदेश सरकार के साथ ही पुरातत्व विभाग अब इस मंदिर का निर्माण कार्य करने की तैयारी में है। इसके पूर्ण निर्माण के बाद ये मंदिर दुनिया का सबसे बड़ा मंदिर कहलाएगा।

Hindi News/ Bhopal / Sawan Somwar 2024: मध्य प्रदेश में हैं शिव तीर्थ, सावन में यहां दर्शन के लिए दुनिया भर से आते हैं श्रद्धालु

ट्रेंडिंग वीडियो