scriptRain Alert: चक्रवात ने बनाया लो प्रेशर, कुछ ही घंटों में दिखेगा बारिश का रौद्र रूप, Red Alert जारी | Rain Alert Cyclone has created low pressure heavy rain in next few hours Red Alert issued | Patrika News
भोपाल

Rain Alert: चक्रवात ने बनाया लो प्रेशर, कुछ ही घंटों में दिखेगा बारिश का रौद्र रूप, Red Alert जारी

Rain Alert: मानसून ट्रफ लाइन के लो प्रेशर एरिया में मर्ज होने से देवास, नर्मदापुरम और मंदसौर जिले में अतिभारी बारिश का RED ALERT जारी किया गया है..।

भोपालJul 30, 2024 / 11:38 am

Shailendra Sharma

Rain Alert mp
Rain Alert: मध्यप्रदेश में झमाझम बारिश का दौर अभी थमने वाला नहीं है। बीते कुछ दिनों से जारी बारिश के कारण प्रदेश के कई जिलों में जनजीवन प्रभावित हुआ है और नदी नाले उफान पर होने के कारण बाढ़ के हालात बने हुए हैं। इसी बीच मौसम विभाग ने एक बार फिर प्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। मौसम विभाग के मुताबिक मानसून ट्रफ लाइन लो प्रेशर एरिया में जाकर मर्ज हो गई है जिसके कारण बारिश का दौर अभी जारी रहेगा।

कुछ घंटों में इन जिलों में जोरदार बारिश का अलर्ट

मध्यप्रदेश मौसम विभाग ने रविवार को बारिश के ‘ट्रिपल अटैक’ का अलर्ट जारी किया है। ताजा अपडेट के मुताबिक रेड, ऑरेंज और येलो अलर्ट प्रदेश के अलग अलग जिलों के लिए जारी किया गया है।


मौसम विभाग ने जारी किए तीन अलर्ट

RED ALERT: नर्मदापुरम, देवास, मंदसौर में रेड अलर्ट जारी किया गया है।

ORANGE ALERT: बैतूल, खरगौन, बड़वानी, रतलाम, छिंदवाड़ा, बालाघाट, सागर, पांढुर्णा जिलों में गरज-चमक के साथ भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।
YELLOW ALERT: विदिशा, रायसेन, सीहोर, राजगढ़, हरदा, बुरहानपुर, खंडवा, अलीराजपुर, धार, इंदौर, उज्जैन, शाजापुर, आगर, नीमच, कटनी, जबलपुर, नरसिंहपुर, सिवनी, मंडला, दमोह जिलों में गरज-चमक के साथ तेज बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। वहीं भोपाल, झाबुआ, गुना, अशोकनगर, शिवपुरी, ग्वालियर, दतिया, भिंड, मुरैना, श्योपुरकलां, सिंगरौली, सीधी, रीवा,मऊगंज, सतना, अनुपपुर, शहडोल, उमरिया, डिंडोरी, पन्ना, छतरपुर, टीकमगढ़, निवाड़ी, मैहर में येलो अलर्ट जारी किया गया है।

बरगी बांध के गेट खुले

वहीं दूसरी तरफ लगातार हो रही बारिश के कारण जबलपुर के बरगी बांध में तेजी से पानी बढ़ रहा है और खतरे के निशान के ऊपर पहुंच गया है। बरगी बांध परियोजना प्रशासन ने सोमवार दोपहर 1 बजे बरगी डैम के 7 गेट खोल दिए। और अलर्ट जारी किया है। बरगी डैम से पानी छोड़े जाने के बाद अब नर्मदा का जल स्तर तेजी से बढ़ने लगा है।

Hindi News/ Bhopal / Rain Alert: चक्रवात ने बनाया लो प्रेशर, कुछ ही घंटों में दिखेगा बारिश का रौद्र रूप, Red Alert जारी

ट्रेंडिंग वीडियो