scriptPublic Holiday: खुशखबरी! 11, 12, 13 अक्टूबर को रहेगा सार्वजानिक अवकाश | Public Holiday: 11, 12, 13 October will be a public holiday | Patrika News
भोपाल

Public Holiday: खुशखबरी! 11, 12, 13 अक्टूबर को रहेगा सार्वजानिक अवकाश

Public Holiday : 11, 12,13 अक्टूबर को आप अपने परिवार के साथ घूमने का प्लान बना सकते हैं……

भोपालSep 19, 2024 / 12:49 pm

Astha Awasthi

Public Holiday

Public Holiday

Public Holiday: अक्टूबर का महीना अपने साथ छुट्टियों की बौछार लेकर आ रहा है। इस महीने लोगों को खूब सारी छुट्टियां मिलेंगी। अगर आप इस महीने फैमली के साथ कहीं बाहर जाने की सोच रहे हैं तो आराम से प्लान बना सकते हैं। जानकारी के लिए बता दें कि इस बार दशहरा वीकेंड पर पड़ रहा है।
यही कारण है कि लोगों को एक साथ तीन दिन की छुट्टियां मिल रही हैं। इऩ तारीखों को मध्यप्रदेश में स्कूल, कॉलेज, बैंक, सरकारी दफ्तरों में पूरी तरह से अवकाश रहेगा।

11, 12 और 13 को रहेगी छुट्टी

वैसे तो अक्टूबर में सार्वजनिक अवकाश की शुरुआत गांधी जयंती के दिन 2 अक्‍टूबर से हो रही है। इसके बाद लोगों को तीन छुट्टियां एक साथ मिलेंगी। 11 अक्टूबर को महानवमी के अवसर पर छुट्टी रहेगी। नवरात्रि का नौवां दिन, जिसे महानवमी कहा जाता है, पूरे देश में धूमधाम से मनाया जाता है। इस दिन स्कूल, बैंक और अधिकांश दफ्तरों में अवकाश रहता है।
2024 में दशहरा 12 अक्टूबर को पड़ेगा। यह पर्व बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है। इस दिन रावण, कुंभकर्ण और मेघनाथ के पुतलों का दहन होता है। दशहरा के अवसर पर स्कूल, कॉलेज, बैंक, और अन्य दफ्तरों में छुट्टी रहती है।
13 अक्टूबर को रविवार होने के कारण लोगों की छुट्टी रहेगा। इस तरीके से लोगों को तीन दिन का सार्वजनिक अवकाश मिलेगा।

ये भी पढ़ें: एमपी के इन 6 जिलों की जमीन चिह्नित, 11 हजार करोड़ का होगा निवेश

अक्टूबर में छुट्टियों की लिस्ट

2 अक्टूबर (सोमवार): गांधी जयंती के अवसर पर बैंकों की छुट्टी रहेगी।

6 अक्टूबर (रविवार): साप्ताहिक छुट्टी।

11 अक्टूबर (शुक्रवार): महानवमी के अवसर पर छुट्टी।
12 अक्टूबर (शनिवार): आयुध पूजा, दशहरा, और दूसरा शनिवार—तीनों कारणों से छुट्टी रहेगी।

13 अक्टूबर (रविवार): साप्ताहिक छुट्टी।

20 अक्टूबर (रविवार): साप्ताहिक छुट्टी।

27 अक्टूबर (रविवार): साप्ताहिक छुट्टी।

Hindi News/ Bhopal / Public Holiday: खुशखबरी! 11, 12, 13 अक्टूबर को रहेगा सार्वजानिक अवकाश

ट्रेंडिंग वीडियो