scriptगुड न्यूज: पेंशन को लेकर बड़ा अपडेट….5 लाख कर्मचारियों को मिलेगी भारी-भरकम राशि | NPS Pension Funds:NPS employees can choose their own fund manager | Patrika News
भोपाल

गुड न्यूज: पेंशन को लेकर बड़ा अपडेट….5 लाख कर्मचारियों को मिलेगी भारी-भरकम राशि

NPS Pension Funds:: मौजूदा व्यवस्था में पेंशन में जमा 40% राशि कर्मचारी जरूरत पर निकाल सकते हैं। यह सामान्य जीवन चक्र कहलाता है। 60% राशि परंपरागत निधि होती है।

भोपालJul 29, 2024 / 11:06 am

Astha Awasthi

NPS Pension Funds

NPS Pension Funds

NPS Pension Funds: राष्ट्रीय पेंशन प्रणाली (एनपीएस) (NPS Pension Funds) में कर्मचारियों को अब अधिक मुनाफा कमाने का मौका मिलेगा। राज्य सरकार ने इसके रास्ते खोले हैं। एनपीएस धारक कर्मचारी निवेश के लिए खुद ही अपना फंड मैनेजर नियुक्त कर सकेंगे। वित्त विभाग ने आदेश जारी किए हैं। इसका सीधा लाभ पांच लाख कर्मचारियों को होगा।
ये भी पढ़ें: Rain Alert: एक्टिव हुआ चक्रवात, 33 जिलों में अतिभारी बारिश का रेड अलर्ट जारी

राज्य ने पूरी की मांग

एनपीएस योजना शेयर बाजार पर आधारित है। अब तक एनपीएस की राशि म्युचुअल फंड, एसबीआइ, एलआइसी में लगाई जाती है। इसमें कर्मचारियों को सेवानिवृत्ति के बाद फंड ज्यादा नहीं बढ़ रहा था। कर्मचारी फंड मैनेजर चुनने का अधिकार मांग रहे थे। राज्य ने अब मांग पूरी की है।
हालांकि केंद्र ने 2019 में यह विकल्प दे दिया था। मप्र कर्मचारी मंच के प्रदेश अध्यक्ष अशोक पांडे का कहना है, सरकार ने फंड मैनेजर चुनने का विकल्प देकर कर्मचारियों को मजबूती दी है। जल्द इस पर अमल हो।
ये भी पढ़ें: Indian Railways: रेलवे ने दी बड़ी राहत ! वंदे भारत, शताब्दी-हमसफर में सफर करने वालों की बल्ले-बल्ले


निवेश पद्धति का विकल्प

मौजूदा व्यवस्था में पेंशन में जमा 40% राशि कर्मचारी जरूरत पर निकाल सकते हैं। यह सामान्य जीवन चक्र कहलाता है। 60% राशि परंपरागत निधि होती है। सामान्य जीवन चक्रमें शामिल राशि का अधिकतम 50% इक्विटी और परम्परागत निधि की 25% निवेश की जा सकती है।
बाकी 25% सुरक्षित निधि रहेगी। नई व्यवस्था में कर्मचारी पूरी राशि निवेश कर सकेंगे। विकल्प न चुनने पर पहले से चल रही पद्धति मानी जाएगी।

Hindi News/ Bhopal / गुड न्यूज: पेंशन को लेकर बड़ा अपडेट….5 लाख कर्मचारियों को मिलेगी भारी-भरकम राशि

ट्रेंडिंग वीडियो