scriptहिंदूओं को धारदार हथियार रखने की सलाह देकर फंसी सांसद प्रज्ञा ठाकुर, उठी देशद्रोह लगाने की मांग | MP Pragya Thakur stuck advise Hindus to keep edged weapons | Patrika News
भोपाल

हिंदूओं को धारदार हथियार रखने की सलाह देकर फंसी सांसद प्रज्ञा ठाकुर, उठी देशद्रोह लगाने की मांग

मध्य प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता के.के मिश्रा ने कहा कि, केंद्र सरकार को ठाकुर के खिलाफ राजद्रोह का केस दर्ज कर सख्त कारर्वाई करनी चाहिए।

भोपालDec 27, 2022 / 05:09 pm

Faiz

News

हिंदूओं को धारदार हथियार रखने की सलाह देकर फंसी सांसद प्रज्ञा ठाकुर, उठी देशद्रोह लगाने की मांग

अपने बयानों को लेकर हमेशा चर्चाओं में बने रहने वाली मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से सांसद साध्वी प्रज्ञा ठाकुर इस बार लव जिहाद पर प्रहार और हिंदुओं को हथियार धारदार तैयार रखने की सलाह देकर एक बार फिर विवादों में आ गई हैं। भाजपा सांसद द्वारा दिये गए बयान के बाद मध्य प्रदेश कांग्रेस एक्शन मोड में आ गई है। कांग्रेस ने भाजपा सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर पर देशद्रोह का केस दर्ज करने की मांग कर दी है। हालांकि, भाजपा इस मामले पर अपनी सांसद के बचाव में आ गई है। भाजपा की ओर से सफाई दी गई है कि, सांसद की ओर से ये बयान महिलाओं की आत्मरक्षा को लेकर दिया गया था।

आपको बता दें कि, भोपाल सांसद प्रज्ञा ठाकुर रविवार को कर्नाटक के शिवमोगा में एक कार्यक्रम को संबोधित करने गई थीं। यहां उन्होंने अपने भाषण में कहा था कि, हिंदुओं को अधिकार है कि, जो उनपर या उनकी आस्था पर हमला करे, वो उसको जवाब दें। भाजपा सांसद ने आगे ये भी कहा कि, हिंदू समुदाय को कम से कम अपने घर पर धारदार चाकू रखना चाहिए। सभी को अपनी आत्मरक्षा करने का अधिकार है।

 

यह भी पढ़ें- हत्या के आरोपी भाजपा नेता पार्टी से निष्कासित, कार से कुचलकर युवक को मारने वाले 5 गिरफ्तार, 3 फरार


कांग्रेस ने भाजपा सांसद को घेरा

सांसद के बयान पर मध्य प्रदेश कांग्रेस एक्शन मोड में आ गई। कांग्रेस के मीडिया विभाग के अध्यक्ष केके मिश्रा ने एक न्यूज एजेंसी से बातचीत के दौरान कहा कि, केंद्र सरकार को ठाकुर के खिलाफ राजद्रोह का केस दर्ज कर ऐक्शन लेना चाहिए। ठाकुर ने लोगों को हिंसा के लिए उकसाया है। अपने हाथों में बम रखने के बाद अब वो चाकू रखने की बात कह रही हैं। उन्होंने दावा किया है कि, भाजपा की पूर्व प्रवक्ता नूपुर शर्मा और प्रज्ञा ठाकुर ने एक ही जैसा काम किया है।


सांसद के खिलाफ मामला दर्ज

यही नहीं, कांग्रेस नेता तहसीन पूनावाला ने सासंद प्रज्ञा ठाकुर के खिलाफ शिवमोगा में ही शिकायत दर्ज करा दी है। शहजाद पूनावाला ने इसे नफरत फैलाने वाला बयान बताते हुए पुलिस से मांग की है कि उनपर भारतीय दंड संहिता की धारा 153-A, 153-B, 268, 295-A, 298, 504, 508 के तहत केस दर्ज किया जाए।

 

यह भी पढ़ें- दर्दनाक सड़क हादसे में पिता – पुत्र की मौत, बाइक को रौंदते हुए गुजर गई तेज रफ्तार बस

 

प्रज्ञा ठाकुर पर मालेगांव ब्लास्ट के दाग

बता दें कि भाजपा सांसद प्रज्ञा ठाकुर पर 2008 मालेगांव केस में ब्लास्ट के दाग हैं। इस ब्लास्ट में 6 लोग मारे गये थे और 100 से ज्यादा लोग घायल हुए थे। मालेगांव में एक मस्जिद के नजदीक धमाका हुआ था। यह धमाका 29 सितंबर, 2008 को हुआ था।


सांसद के बयान पर भाजपा की सफाई

वहीं, दूसरी तरफ भाजपा प्रवक्ता पंकज चतुर्वेदी ने भी कांग्रेस के हमले पर पलटवार करते हुए कहा कि, ठाकुर वहां उस लड़की के परिजन से मिलने गई थीं, जिसकी बेरहमी से हत्या कर दी गई थी। उन्होंने कहा, ‘हम देख रहे हैं कि हमारी बेटियां और बहनें अमानवीय व्यवहार झेल रही हैं और लव जिहाद की आड़ में उन्हें टुकड़ों में काटा जा रहा है। प्रज्ञा ठाकुर का बयान किसी धर्म से जुड़ा नहीं, बल्कि ये सभी बहनों और बेटियों की आत्मरक्षा और उनके मानसिक स्वास्थ्य से जुड़ा हुआ है।


सांसद के इस बयान पर मचा बवाल

शिवमोगा में दिये अपने बयान में सांसद प्रज्ञा ठाकुर ने कहा था कि, उनके पास जिहाद की परंपरा है। अगर कुछ नहीं तो वो लव जिहाद करते हैं। अगर वो लव करते हैं तो उसमें भी वो जिहाद करते हैं। हम (हिंदू)भी लव करते हैं, भगवान को प्यार करते हैं, एक संन्यासी अपने भगवान को प्यार करती है। संन्यासी कहती है दुनिया को भगवान ने बनाया है। संन्यासी कहते हैं कि, ईश्वर द्वारा बनाई गई इस दुनिया में सभी अत्याचारियों और पापियों का अंत करो। अन्यथा प्रेम की सच्ची परिभाषा नहीं बचेगी। इसलिए लव जिहाद में शामिल लोगों को उसी तरह जवाब दो। अपनी बेटियों की रक्षा करो, उन्हें सही मूल्य सिखाओ। प्रज्ञा ठाकुर ने आगे ये भी कहा कि, हिंदू आत्मरक्षा के लिए अपने घरों धारदार चाकू रखें। अपने घरों में हथियार रखें।

 

बेजुबान से प्यार की मिसाल : डॉग की मौत पर किया अंतिम संस्कार, देखें वीडियो

https://youtu.be/hr8_DQIFlOw

Hindi News / Bhopal / हिंदूओं को धारदार हथियार रखने की सलाह देकर फंसी सांसद प्रज्ञा ठाकुर, उठी देशद्रोह लगाने की मांग

ट्रेंडिंग वीडियो