scriptMP News: राजधानी में बनेंगी 4 नई तहसीलें, शिफ्ट होंगे 29 गांव | MP News:Tehsils of 29 villages will change, 4 new tehsils will be formed in bhopal | Patrika News
भोपाल

MP News: राजधानी में बनेंगी 4 नई तहसीलें, शिफ्ट होंगे 29 गांव

MP News: गोविंदपुरा सर्किल का राजस्व क्षेत्र एमपी नगर सर्किल में मर्ज किया जाएगा….

भोपालOct 07, 2024 / 03:08 pm

Astha Awasthi

MP News

MP News

MP News: मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में बड़ बदलाव हो सकता है। शहर में गोविंदपुरा सर्किल को तोड़कर नई चार तहसीलें बनाई जाएगी। एमपी नगर सर्किल में ही गोविंदपुरा सर्किल का राजस्व क्षेत्र मर्ज किया जाएगा। इतना ही नहीं कटारा हिल्स, बागसेवनियां सहित कई इलाकों को एमपी नगर में जोड़ा जा सकता है। इस काम के लिए प्रस्ताव बनाकर तैयार हो गया है। जल्द ही संभायुक्त से चर्चा की जा सकती है।

29 गांव होंगे शिफ्ट

भोपाल के आसपास के 29 गांव एमपी नगर तहसील में शामिल किए जाएंगे। इस तरह बैरागढ़, एमपी नगर, टीटी नगर और शहर सर्किल नई तहसील में तब्दील होंगी। हुजूर तहसील का रातीबड़ टीटी नगर में मर्ज किया जा सकता है। टीटी नगर को तहसील बनाने के लिए हुजूर से रातीबड़ और मुगलिया छाप सहित कोटरा सुल्तानाबाद को शामिल किया जाएगा।
गोविंदपुरा सर्किल का करोंद कला मालीखेड़ी व नबीबाग हुजूर में शामिल किया जाएगा। बताया जा रहा है कि हुजूर और कोलार में इतने मामले हैं कि इनके राजस्व मामले की पेंडेंसी रोज बढ़ रही है। यही कारण है कि नए सिरे से प्रस्ताव तैयार कर राज्य शासन को भेजा जा रहा है।

बनेंगी नई तहसीलें

आने वाले समय में जनसंख्या बढ़ने के चलते भोपाल में सात तहसील बनेंगी। इसमें बैरसिया पहले जैसी ही रहेगी, वहीं हुजूर और कोलार के कुछ गांव एमपी नगर और टीटी नगर में शामिल कर नई चार तहसीलें बनाई जाएंगी। इनमें एमपी नगर, टीटी नगर, शहर और संत हिरदाराम नगर तहसील होंगी।

Hindi News / Bhopal / MP News: राजधानी में बनेंगी 4 नई तहसीलें, शिफ्ट होंगे 29 गांव

ट्रेंडिंग वीडियो