bell-icon-header
भोपाल

MP Kisan App : किसानों के लिए सरकार की फायदेमंद योजना, घर बैठे मिलेंगे कई लाभ

MP Kisan App : किसानों को सुविधा देने के लिए एमपी किसान एप की शुरुआत की गई है। इसकी मदद से भूमि की जानकारी, खसरा, खतौरी और नक्शे की कॉपी भी प्राप्त कर सकते है। इसके आलावा बहुत कुछ है जो आप घर बैठे ही कर सकते है और बार-बार सरकारी दफ्तरों के चक्कर काटने से बच सकते है।

भोपालSep 21, 2024 / 10:47 am

Avantika Pandey

MP Kisan App : मध्यप्रदेश की हरियाली में रहने वालों में आधे से ज्यादा लोग अन्नदाता है। खेती-किसानी पर निर्भर प्रदेश के निवासियों को जीवनयापन करने में सहायता देने के लिए राज्य सरकार द्वारा कई योजनाए चलाई जाती है। सीएम किसान कल्याण योजना से मिल रहे आर्थिक सहायता से किसानों को काफी फायदा मिल रहा है। इसके आलावा किसानों को सुविधा देने के लिए एमपी किसान एप की शुरुआत की गई है। इसकी मदद से भूमि की जानकारी, खसरा, खतौरी और नक्शे की कॉपी भी प्राप्त कर सकते है। इसके आलावा बहुत कुछ है जो आप घर बैठे ही कर सकते है और बार-बार सरकारी दफ्तरों के चक्कर काटने से बच सकते है।
फरवरी 2019 में शुरू हुई एमपी किसान एप को कृषि विभाग के माध्यम से कृषि सहकारिता और किसान कल्याण विभाग द्वारा लागु किया गया है। इसकी मदद से छोटे-बड़े सभी किसान अपने व्यवसाय में मुनाफा कमा सकते है और आसानी से सरकार की योजनाओ से जुड़ सकते है।

एमपी किसान एप के फायदें

किसानों को सरकारी योजनाओं से जोड़ने के लिए मध्यप्रदेश गवर्मेंट ने एमपी किसान एप की शुरुआत की। इसकी मदद से सरकारी योजनाओं की जानकारी, मंडी की दरें, मौसम की जानकारी, खुद से ही अपनी जमीन का सीमांकन करने की सुविधा, फसल बिमा से सम्बंधित जानकारी और आवेदन एप के जरिए आसानी से किया जा सकता है। इसके साथ ही बदलते मौसम के चलते या अन्य कारणों से नुकशान फसल पर मुआवजा, किसान क्रेडिट कार्ड और कृषि ऋण लेने में भी सुविधा मिलती है।

Hindi News / Bhopal / MP Kisan App : किसानों के लिए सरकार की फायदेमंद योजना, घर बैठे मिलेंगे कई लाभ

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.