scriptदेश में बंगाल के बाद MP को सबसे ज्यादा नुकसान, बारिश में डूबे करोड़ों | MP has second number in rain damage states list of country | Patrika News
भोपाल

देश में बंगाल के बाद MP को सबसे ज्यादा नुकसान, बारिश में डूबे करोड़ों

गृहमंत्रालय की ओर से जारी रिपोर्ट के आंकड़ों के मुताबिक पहले नंबर पर पश्चिमी बंगाल और तीसरे स्थान पर उत्तराखंड का नाम आया है…

भोपालAug 19, 2016 / 03:10 pm

sanjana kumar

monsoon

monsoon

भोपाल। इस साल मानसून के इन दिनों में देश के कई राज्यों में रिकॉर्ड तोड़ बारिश दर्ज की गई है। स्थिति यह है कि कई राज्यों में बाढ़ से हालात बेकाबू हैं, तो कहीं चक्रवात, भूस्खलन या बादल फटने के चलते भारी क्षति का सामना करना पड़ रहा है। आपको बता दें कि ऐसे राज्यों में मध्यप्रदेश दूसरे पायदान पर है। केन्द्रीय गृह मंत्रालय की ओर से जारी रिपोर्ट के आंकड़ों के मुताबिक पहले नंबर पर पश्चिमी बंगाल और तीसरे स्थान पर उत्तराखंड का नाम आया है।





गृहमंत्रालय की ओर से जारी यह रिपोर्ट चक्रवात, बाढ़, भूस्खलन या बादल फटने से हुए नुकसानों पर आधारित है। इस रिपोर्ट में जनवरी 2016 से जून तक होने वाली बारिश से हुए नुकसान का ब्योरा दिया गया है। जिसमें जान-माल की हानि शामिल है। चूंकि प्रदेश में अब भी भारी बारिश का दौर जारी है। प्रशासन की ओर से अलर्ट रहने के निर्देश हैं। ऐसे में नुकसान का यह आंकड़ा अभी और ज्यादा बढ़ सकता है। 


MP को मिले 863 करोड़ रुपए

मध्य प्रदेश में बड़े पैमाने पर हुए नुकसान के बाद केंद्र सरकार ने भी मदद कर दी है। केंद्र सरकार की ओर से आपदा से निपटने के लिए नेशनल डिजास्टर रिस्पॉन्स फोर्स के लिए मध्यप्रदेश को 863.81 करोड़ रुपए दिए गए हैं।


सबसे ज्यादा मकान हुए क्षतिग्रस्त


monsoon-on-its-high-in-madhya-pradesh-1378423/”>ये भी पढ़ें…अगले 72 घंटे MP के लिए संवेदनशील, भारी बारिश के चलते रेड अलर्ट जारी

गृहमंत्रालय की ओर से जारी इस रिपोर्ट के अनुसार बारिश के चलते देश में एक लाख सात हजार मकान क्षतिग्रस्त हुए हैं। इनमे से 40 हजार से ज्यादा क्षतिग्रस्त मकानों का आंकड़ा अकेले मध्यप्रदेश का है। सबसे ज्यादा नुकसान वाले राज्य पश्चिम बंगाल में क्षतिग्रस्त मकानों की संख्या करीब 35 हजार है। वहीं जनहानि की के मामले में MP में जून 2016 तक कुल 67 मौतें हुई हैं, जबकि पश्चिम बंगाल में यह आंकड़ा 81 है। 

Hindi News/ Bhopal / देश में बंगाल के बाद MP को सबसे ज्यादा नुकसान, बारिश में डूबे करोड़ों

ट्रेंडिंग वीडियो