scriptMP Corona Update: एक दिन में 853 पॉजिटिव, संक्रमितों की संख्या पहुंची 2 लाख 40 हज़ार के पार, 24 घंटे 10 की मौत | mp corona update positive 240081 and 3582 death new variants of Corona | Patrika News
भोपाल

MP Corona Update: एक दिन में 853 पॉजिटिव, संक्रमितों की संख्या पहुंची 2 लाख 40 हज़ार के पार, 24 घंटे 10 की मौत

मध्य प्रदेश में पिछले 24 घंटों के भीतर कोरोना के 853 नए पॉजिटिव केस सामने आए हैं। इसके बाद प्रदेश में अब तक कोरोना संक्रमितों की संख्या 240081 हो गई है। वहीं, संक्रमण से मरने वालों की संख्या 3582 पहुंची है।

भोपालDec 30, 2020 / 08:05 am

Hitendra Sharma

corona_0.png

भोपाल. मध्य प्रदेश में बीते 24 घंटों में प्रदेशभर में कोरोना के 853 नए संक्रमित मिले हैं। इसके बाद प्रदेश में अब कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 240081 हो गई है। वहीं, संक्रमण से मरने वालों की संख्या 3582 पहुंची है।

इंदौर पहले पायदान पर
आर्थिक राजधानी इंदौर में बीते 24 घंटों के दौरान 258 नए पॉजिटिव केस सामने आए हैं। इसके बाद शहर में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 54461 हो गई है। जबकि, यहां संक्रमण का शिकार होकर अब तक 867 लोग जान गवां चुके हैं। इंदौर में 50490 लोग स्वस्थ होकर अपने घर जा चुके हैं। अभी कुल 3104 एसेटिव केस हैं।

राजधानी भोपाल दूसरे नम्बर पर
राजधानी भोपाल में कोरोना के 24 घंटों के दोरान 125 नए मामले सामने आए। इसके बाद शहर में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 38921 हो गई है। शहर में अब तक कोरोना के 573 संक्रमित अपनी जान गवा चुके हैं। राहत की बात ये है कि, इनमें से 36361 लोग अब तक स्वस्थ हो चुके हैं। जबकि, शहर में अब भी 1987 एक्टिव केसेज हैं।

प्रदेश के अन्य जिले जहां अब भी बढ़ रही है कोरोना संक्रमितों की संख्या

1- ग्वालियर में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 15866 हो गई है। शहर में अब तक 199 मरीजों की मौत हो चुकी है। शहर में अब तक 15333 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं, जबकि 334 केसेज अब भी एक्टिव हैं।

2- जबलपुर में अब तक कोरोना के कुल संक्रमितों की संख्या 15463 हो चुकी है। जबकि, 240 मरीजों की अब तक जान जा चुकी है। शहर में अब तक 14726 मरीज अब तक पूरी तरह ठीक हो चुके हैं। जबकि अब तक शहर में 497 केसेज एक्टिव हैं।

3- खरगौन में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 5031 हो गई है। इनमें से 92 मरीजों की मौत हो चुकी है। वहीं 4738 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। जबकि, 201 केस अब भी एक्टिव हैं।

4- सागर में अब तक कोरोना के संक्रमितों की संख्या 4979 हो गई है। इनमें से 147 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं, 4645 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। जबकि 187 केस अब भी एक्टिव हैं।

5- उज्जैन में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 4597 हो गई है। जिले में अब तक 101 मरीज अपनी जान गवा चुके हैं। साथ ही 4289 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। हालांकि, शहर में अब भी 207 एक्टिव केस हैं।

6- रतलाम में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 4360 हो चुकी है। इनमें से 77 मरीज की मौत हो गई है। वहीं, 4011 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। जबकि, 272 केस अब भी एक्टिव हैं।

7- धार में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 3812 हो गई है। इनमें 56 मरीजों की अब तक मौत हो चुकी है। जबकि, 3652 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। फिलहाल, शहर में अब भी 104 केस एक्टिव हैं।

8- रीवा में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 3786 हो गई है। इनमें से 33 मरीजों को मौत हो चुकी है। जबकि, 3627 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। फिलहाल, जिले में अब भी 126 केस एक्टिव हैं।

9- होशंगाबाद में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 3573 हो चुकी है। यहां 59 मरीज की मौत भी हो चुकी है। इनमें से 3451 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं, जबकि 63 केस अब भी एक्टिव हैं।

10- शिवपुरी में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 3489 हो गई है। इनमें से 29 मरीज को मौत भी हो चुकी है। जबकि, 3398 लोग अब तक पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। वहीं, 62 केस अब भी एक्टिव हैं।

https://www.dailymotion.com/embed/video/x7ydkgk

Hindi News / Bhopal / MP Corona Update: एक दिन में 853 पॉजिटिव, संक्रमितों की संख्या पहुंची 2 लाख 40 हज़ार के पार, 24 घंटे 10 की मौत

ट्रेंडिंग वीडियो