scriptCM शिवराज की टीम में ये 8 नेता बन सकते हैं मंत्री | MP: CM shivraj singh chouhan to reshuffle his cabinet on 30 june | Patrika News
भोपाल

CM शिवराज की टीम में ये 8 नेता बन सकते हैं मंत्री

कैबिनेट का विस्तार 30 को, शिवराज की एक दिन पहले हुई राज्यपाल से मुलाकात को इसी संदर्भ में देखा जा रहा है

भोपालJun 28, 2016 / 09:27 am

Anwar Khan

shivraj singh chouhan

shivraj singh chouhan

भोपाल। प्रदेश में कैबिनेट विस्तार को लेकर राजनीतिक घटनाक्रम तेज हो गया है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने विधानसभा अध्यक्ष सीतासरन शर्मा और संसदीय कार्यमंत्री नरोत्तम मिश्रा के साथ अस्पताल में जाकर राज्यपाल से मुलाकात की। इस मुलाकात को मंत्रिमंडल विस्तार से जोड़कर देखा जा रहा है। माना जा रहा है कि 30 जून को मंत्रिमंडल विस्तार हो सकता है। 

सोमवार दोपहर को जब सीएम शिवराज से मंत्रिमंडल विस्तार के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि सब तय समय पर हो जाएगा, कोई अड़चन नहीं आएगी। इसके बाद मुख्यमंत्री, विधानसभा अध्यक्ष और नरोत्तम मिश्रा एक साथ अध्यक्ष के बंगले पर आ गए। यहां करीब 20 मिनट तक तीनों के बीच में चर्चा हुई। 

संसदीय कार्यमंत्री की मौजूदगी में हुए चर्चा को भी मंत्रिमण्डल विस्तार से जोड़कर देखा जा रहा है। यहां कुछ देर रुकने के बाद मुख्यमंत्री शिवराज सिंह पूर्व मुख्यमंत्री सुंदरलाल पटवा के यहां रवाना हो गए। यहां पर पहले से ही प्रदेश अध्यक्ष नंद कुमार चौहान और संगठन महामंत्री सुहास भगत मौजूद थे। इन सबके बीच भी राजनीतिक घटनाक्रम को लेकर चर्चा हुई। उसके बाद मुख्यमंत्री अपने निवास रवाना हो गए, लेकिन सुहास भगत और नंद कुमार पूर्व मुख्यमंत्री के यहां पर ही रुके रहे। माना जा रहा है कि उन्होंने मंत्रिमंडल विस्तार की संभावनाओं पर पूर्व मुख्यमंत्री से बात की।


यह हैं दावेदार
दावेदारों में जयभान सिंह पवैया, रुस्तम सिंह, अर्चना चिटनीस, रामलाल रोतेल, ओमप्रकाश सकलेचा, चौधरी चंद्रभान सिंह, विश्वास सारंग के नाम शामिल हैं। जबकि इंदौर से नाम को लेकर पेच फंसा हुआ है। यहां से पूर्व मंत्री महेंद्र हार्डिया और उषा ठाकुर व सुदर्शन गुप्ता में से एक को शामिल किया जाएगा। वहीं, लाल सिंह आर्य, सुरेंद्र पटवा और दीपक जोशी का कद बढऩे की संभावना है। 

अहम रहेगा आज का दिन
सूत्रों का कहना है कि मुख्यमंत्री मंगलवार को एक बार दिल्ली जा सकते हैं। कहा जा रहा है कि वह फाइनल सूची प्रदेश प्रभारी विनय सहस्त्रबुद्धे को दिखाने जाएंगे।

Hindi News/ Bhopal / CM शिवराज की टीम में ये 8 नेता बन सकते हैं मंत्री

ट्रेंडिंग वीडियो