script10th, 12th Result 2023: आने वाला है एमपी बोर्ड का रिजल्ट, यह है अपडेट | mp board class 10th 12th result 2023 date check result | Patrika News
भोपाल

10th, 12th Result 2023: आने वाला है एमपी बोर्ड का रिजल्ट, यह है अपडेट

10th, 12th Result 2023: परीक्षाओं का दौर खत्म, अब रिजल्ट की बारी है…। जल्द आने वाला है 10वीं और 12वीं का रिजल्ट…।

भोपालApr 14, 2023 / 07:37 pm

Manish Gite

10.png

mp board 10th result 2023

भोपाल। मध्यप्रदेश बोर्ड के लाखों छात्रों की निगाहें अब रिजल्ट पर टिक गई है। सभी कयास लगा रहे हैं कि यह रिजल्ट कब आएगा। पिछले साल 29 अप्रैल को रिजल्ट घोषित हुआ था। इससे अनुमान लगाया जा रहा है कि इस साल भी 10वीं और 12वीं का रिजल्ट इसी माह के अंत आ जाएगा। यह रिजल्ट स्कूल शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार जारी करेंगे।

मध्यप्रदेश में रिजल्ट का इंतजार कर रहे छात्रों के लिए यह खबर है कि उनका रिजल्ट अगले 15 दिनों में आ सकता है। अप्रैल के अंतिम सप्ताह या मई के पहले सप्ताह में रिजल्ट जारी हो सकता है। एमपी बोर्ड की 10वीं और 12वीं का रिजल्ट बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर देखा जा सकता है। इसके लिए छात्रों को mpbsec.nic.in और mpresults.nic.in पर अपने नंबर चेक कर सकते हैं। जब स्कूल शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार रिजल्ट जारी करेंगे, उसी समय यह वेबसाइट पर भी जारी हो जाएगा।

 

मध्यप्रदेश में 10वीं की परीक्षा 1 मार्च से 27 मार्च के बीच हुई थी। वहीं 12वीं की परीक्षा 2 मार्च से 5 अप्रैल तक हुई थी। इन परीक्षाओं में आठ लाख से अधिक छात्र बैठे थे। रिजल्ट से जुड़ी तमाम अपडेट के लिए patrika.com देखते रहें।

 

mpboard.png

रिजल्ट की तारीखों का ऐलान जल्द

सूत्रों के मुताबिक परीक्षा खत्म होने के बाद से ही कॉपियां भी चैक हो चुकी है। रिजल्ट बनाने का काम चल रहा है। स्टूडेंट्स की किताबों का मूल्यांकन खत्म होने के बाद रिजल्ट को ऑनलाइन किया जा रहा है। आने वाले 15 दिनों में रिजल्ट का काम भी पूरा हो जाएगा। अगले 15 दिन का इंतजार बाकी है, जब कभी भी रिजल्ट घोषित किया जा सकता है।

 

यह भी देखेंः

mp board result 2023: 10वीं और 12वीं के रिजल्ट को लेकर आई अच्छी खबर, देखें अपडेट

 

इस साल 19 लाख परीक्षार्थियों की एक करोड़ 30 लाख उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन कार्य तेजी से चल रहा है। 10वीं के सामाजिक विज्ञान में चार अंक, हिन्दी में दो अंक दिए जाएंगे। वहीं 12वीं की संस्कृत में चार अंक और हिन्दी में एक अंक का बोनस दिया जाएगा। इसी प्रकार भौतिकी में चार अंक और गणित में चार अंकों का बोनस दिया जाएगा।

 

ऐसे देखें रिजल्ट

Hindi News/ Bhopal / 10th, 12th Result 2023: आने वाला है एमपी बोर्ड का रिजल्ट, यह है अपडेट

ट्रेंडिंग वीडियो