scriptगुजरात से 95 हजार श्रमिक वापस लौटे, अब तक करीब 2 लाख लोग आए, आज फिर आएंगी 10 ट्रेनें | Madhya Pradesh: 2 lakh migrant workers have returned | Patrika News
भोपाल

गुजरात से 95 हजार श्रमिक वापस लौटे, अब तक करीब 2 लाख लोग आए, आज फिर आएंगी 10 ट्रेनें

राजस्थान से 42 हजार, महाराष्ट्र से 40 हजार श्रमिक वापस आए हैं।

भोपालMay 11, 2020 / 08:08 am

Pawan Tiwari

गुजरात से 95 हजार श्रमिक वापस लौटे, अब तक करीब 2 लाख लोग आए, आज फिर आएंगी 10 ट्रेनें

गुजरात से 95 हजार श्रमिक वापस लौटे, अब तक करीब 2 लाख लोग आए, आज फिर आएंगी 10 ट्रेनें

भोपाल. कोरोना संकट और लॉकडाउन के बीच प्रवासी मजदूरों के घर आने का सिलसिला लगातार जारी है। अन्य राज्यों में फंसे मध्यप्रदेश के नागरिकों को लेकर ट्रेन लगातार मध्यप्रदेश आ रही हैं। अभी तक करीब 1 लाख 90 हजार श्रमिक अपने घर पहुंच चुके हैं। मजदूरों को वापस लाने के लिए सरकार ने ट्रेनें बढ़ा दी हैं।
12 दिनों में 60 हजार श्रमिक वापस आए
कोरोना संक्रमण के कारण विभिन्न प्रदेशों में फंसे मध्यप्रदेश के करीब एक लाख 90 हजार श्रमिक अब तक प्रदेश में वापस लाए जा चुके हैं। सोमवार तक गुजरात से 95 हजार, राजस्थान से 42 हजार, महाराष्ट्र से 40 हजार श्रमिकों के साथ ही गोवा, दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, केरल, आंध्रप्रदेश एवं तेलंगाना से भी श्रमिक लाये गये हैं। प्रदेश के विभिन्न जिलों में फंसे मध्यप्रदेश के करीब 60 हजार श्रमिकों को पिछले 12 दिनों में उनके गृह स्थान पहुंचाया गया है।
अब तक 30 ट्रेन पहुंची मध्यप्रदेश
अपर मुख्य सचिव एवं प्रभारी स्टेट कंट्रोल रूम आईसीपी केशरी ने जानकारी दी है कि 9 मई को 6 ट्रेन विभिन्न स्थानों से आई थीं। श्रमिकों को लेकर 10 मई को कुल 10 ट्रेन विभिन्न स्थानों से मध्यप्रदेश आई हैं। इस प्रकार अब तक 30 ट्रेन मध्यप्रदेश आ चुकी हैं। उन्होंने बताया है कि 11 मई को भी 10 ट्रेन मध्यप्रदेश आयेंगी।
लॉकडाउन से परेशान श्रमिक अपने घर लौटने के लिए लाखों जतन कर रहे हैं। पंजीकृत मजदूर बस औऱ ट्रेन के माध्यम से अपने घर आ रहे हैं। वहीं, दूसरे प्रदेशों के रह रहे करीब सवा लाख श्रमिक अपने घर लौटने की तैयारी में हैं। शुरुआत में मजदूरों को लाने की व्यवस्था नहीं थी। जिस कारण कोई पैदल तो कोई मालवाहक में बैठकर घर लौटे हैं। मजदूरों की परेशानी को देखते हुए सरकार ने ई-पास की सुविधा शुरू की। मध्यप्रदेश से दूसरे राज्यों में जाने के लिए करीब 1 लाख 20 हजार मजदूरों ने अपना पंजीयन कराया है। वहीं, अभी भी मजदूरों के पैदल वापस आने का सिलसिला लगातार जारी है।

Hindi News / Bhopal / गुजरात से 95 हजार श्रमिक वापस लौटे, अब तक करीब 2 लाख लोग आए, आज फिर आएंगी 10 ट्रेनें

ट्रेंडिंग वीडियो