scriptLok Sabha Election 2024 : शिवराज सिंह चौहान ने राहुल गांधी को दिया नया नाम, जानिए क्या कहा | loksabha election 2024 shivraj singh has said rahul gandhi is Ranchordas in seoni jansabha | Patrika News
भोपाल

Lok Sabha Election 2024 : शिवराज सिंह चौहान ने राहुल गांधी को दिया नया नाम, जानिए क्या कहा

MP Loksabha 2024 News : सिवनी दौरे पर गए शिवराज सिंह चौहान ने राहुल गांधी को नया नाम दे दिया है।

भोपालApr 14, 2024 / 09:17 pm

Himanshu Singh

rahul_gandhi_new_name.jpg

मध्यप्रदेश में इन दिनों राजनीतिक बयानबाजी तीखी हो गई है। दोनों दल एक-दूसरे पर लगातार आरोप-प्रत्यारोप लगा रहे हैं। ऐसे में पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान शनिवार को सिवनी दौरे पर थे। उन्होंने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा और कांग्रेस पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी को नया नाम दे दिया। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है।

 


सिवनी में जनसभा को संबोधित करते हुए पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान ने राहुल गांधी को रणछोड़ दास बताया है। आगे कहा कि रणछोड़ दास हैं जो रण छोड़कर भाग जाते हैं। इंदिरा गांधी जी रायबरेली से चुनाव लड़ती थी, लेकिन अब कांग्रेस की सर्वश्रेष्ठ नेता मैडम सोनिया गांधी ने चुनाव लड़ने से इनकार कर दिया,क्योंकि उन्हें अच्छे से पता है कि वो चुनाव हारने वाले हैं। अब अमेठी से राहुल गांधी भी चुनाव नहीं लड़ रहे हैं। न प्रियंका गांधी जी लड़ रही हैं। आगे उन्होंने कहा कि जो नेता देशभर में चुनाव जिताने के लिए जाता है वो खुद नहीं जीत रहा है। मैदान छोड़कर रणछोड़दास भाग गए, अमेठी से वायनाड चले गए। ये कैसी पार्टी है जिसके नेताओं में चुनाव लड़ने का दम ही नहीं है।
https://youtu.be/AD0ll-mG83U

 


शिवराज सिंह चौहान ने राममंदिर पर कांग्रेस को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि कांग्रेस को हमने राममंदिर प्राण-प्रतिष्ठा कार्यक्रम में बुलाया। लेकिन उनकी बुद्धि उल्टी हो गई, जैसे मंथरा की हो गई थी विनाशकाले विपरीत बुद्धि। इन्हें इज्जत से बुलाया तो नहीं आए और मना भी किया तो लिखकर। अगर बोलकर करते तो हो सकता था कुछ दिनों में हम भूल जाते। अब जब तक धरती रहेगी तबतक ये बात इतिहास में दर्ज रहेगी की कांग्रेस ने राममंदिर प्राण प्रतिष्ठा में विरोध किया था।

Hindi News/ Bhopal / Lok Sabha Election 2024 : शिवराज सिंह चौहान ने राहुल गांधी को दिया नया नाम, जानिए क्या कहा

ट्रेंडिंग वीडियो