scriptLadli Behna Yojana : बजट में पूरी होगी आस! लाड़ली बहनों के लिए बड़ा दिन, सीएम ने दिए संकेत | Ladli Behna Yojana MP Budget 2024 CM Mohan Yadav | Patrika News
भोपाल

Ladli Behna Yojana : बजट में पूरी होगी आस! लाड़ली बहनों के लिए बड़ा दिन, सीएम ने दिए संकेत

Ladli Behna Yojana MP Budget 2024 राज्य के सीएम मोहन यादव लाड़ली बहना योजना की राशि बढ़ाने के संकेत दे चुके हैं।

भोपालJul 02, 2024 / 09:51 pm

deepak deewan

Ladli Behna Yojana MP Budget 2024 CM Mohan Yadav

Ladli Behna Yojana MP Budget 2024 CM Mohan Yadav

Ladli Behna Yojana MP Budget 2024 CM Mohan Yadav : एमपी की बीजेपी की डॉ. मोहन यादव सरकार का पहला पूर्ण बजट 3 जुलाई यानि बुधवार को प्रस्तुत किया जाएगा। इससे पहले मंगलवार को प्रदेश के वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा ने प्रदेश का आर्थिक सर्वेक्षण प्रस्तुत किया। नई बीजेपी सरकार के बजट से प्रदेश की महिलाओं और किसानों को सबसे ज्यादा उम्मीदेें हैं। खासतौर पर महिलाओं के लिए बुधवार का दिन सौगातभरा साबित हो सकता है। बजट में लाड़ली बहना योजना की राशि बढ़ाई जा सकती है। हालांकि वित्त मंत्री तो यह बात नकार चुके हैं पर राज्य के सीएम मोहन यादव लाड़ली बहना योजना की राशि बढ़ाने के संकेत दे चुके हैं।
प्रदेश के उप मुख्यमंत्री और वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा बुधवार को विधानसभा में एमपी का बजट प्रस्तुत करेंगे। इस बार के राज्य सरकार के बजट में महिलाओं और बच्चों के साथ ही कृषि के लिए अलग से प्रावधान होंगे। 2024-25 का बजट प्रस्तुत करने के साथ ही राज कोषीय नीति भी प्रस्तुत की जाएगी।
यह भी पढ़ें : Ladli Behna Yojana एमपी में लाड़ली बहनों को 3000 रुपए देने पर वित्त मंत्री का बड़ा बयान

विधानसभा सचिवालय द्वारा मानसून सत्र के लिए जारी कार्यक्रम के अनुसार 4 जुलाई और 5 जुलाई को बजट पर सदन में चर्चा होगी। 8 जुलाई से विभिन्न विभागों की अनुदान मांगों पर चर्चा होगी। 19 जुलाई को बजट विधानसभा में पारित किया जाएगा।
राज्य सरकार के बजट में ग्रामीण विकास, कृषि, सिंचाई परियोजनाओं पर जोर होगा। इसके साथ ही प्रदेश सरकार की सर्वाधिक चर्चित लाड़ली लक्ष्मी योजना तथा लाड़ली बहना योजना के लिए राशि का प्रावधान किया जाएगा। उज्जैन में 2028 में होनेवाले सिंहस्थ के लिए विकास कार्यों पर भी पर्याप्त बजट प्रावधान होने का अनुमान है।
यह भी पढ़ें : Ladli Behna Yojana : एमपी में लाड़ली बहनों को कब मिलेंगे 3 हजार रुपए, सामने आया बड़ा अपडेट

बजट पर सबसे ज्यादा नजर लाड़ली बहना योजना के प्रावधान पर रहेगी। इस योजना में राज्य की सवा करोड़ से ज्यादा महिलाएं लाभान्वित हो रहीं हैं। बीजेपी ने विधानसभा चुनाव में योजना की राशि बढ़ाने का वादा किया था। लाड़ली बहना योजना में अभी महिलाओं को हर माह 1250 रुपए दिए जाते हैं। महिलाओं को इस राशि में बढ़ोत्तरी किए जाने की उम्मीद है।

वित्त मंत्री की मनाही पर सीएम ने जगाई आस


सोमवार को वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा ने मीडिया से बजट पर चर्चा करते हुए लाड़ली बहना योजना की राशि बढ़ाने से साफ इंकार कर दिया था। इसके उलट सीएम मोहन यादव ने योजना में राशि बढ़ाने के संकेत दिए। बुधवार को जब बजट का पिटारा खुलेगा तभी यह स्पष्ट होगा कि महिलाओं की आस कितनी पूरी हुई।
क्या कहा था वित्त मंत्री ने
मध्यप्रदेश के उपमुख्यमंत्री और वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा ने पत्रकारों के समक्ष कहा— स्कीम का बजट बढ़ाया नहीं जा रहा है। राज्य सरकार की कोई योजना बंद नहीं होगी। इसके साथ ही कोई नई योजना भी अभी नहीं चलाई जाएगी।
क्या कहा था सीएम मोहन यादव ने
सीएम मोहन यादव ने शनिवार को बालाघाट में कहा कि लाड़ली बहनों की 14वीं किस्त उनके खातों में 5 जुलाई को ट्रांसफर कर दी जाएगी। हम जल्द इस योजना की राशि बढ़ाएंगे।
‘आत्मनिर्भर मध्यप्रदेश’ की झलक दिखाएगा बजट
इस बार प्रदेश का बजट बनाने खासी कवायद की गई है। वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा ने बजट के लिए एक्सपर्ट से बातचीत की।
नवाचार की कड़ी में बजट के लिए आमजन से भी सुझाव मांगे। राज्य का 2024-25 का बजट ‘आत्मनिर्भर मध्यप्रदेश’की झलक दिखाएगा।

Hindi News/ Bhopal / Ladli Behna Yojana : बजट में पूरी होगी आस! लाड़ली बहनों के लिए बड़ा दिन, सीएम ने दिए संकेत

ट्रेंडिंग वीडियो