scriptLadli Behna Yojana: कांग्रेस ने किया बड़ा ऐलान, लाडली बहना योजना में फिर जुड़ेंगे इनके नाम | Ladli Behna Yojana latest update mp women Congress started nari nyay andolan in mp 8 demands to mohan yadav sarkar | Patrika News
भोपाल

Ladli Behna Yojana: कांग्रेस ने किया बड़ा ऐलान, लाडली बहना योजना में फिर जुड़ेंगे इनके नाम

Ladli Behna Yojana: मध्य प्रदेश सरकार की महत्तवाकांक्षी लाडली बहना योजना को लेकर बड़ी खबर आ रही है, दरअसल भारत की राजधानी दिल्ली की तर्ज पर अब एमपी की राजधानी भोपाल में भी महिला कांग्रेस नारी न्याय आंदोलन अभियान शुरू करेगी, इसके तहत लाडली बहना योजना को लेकर भी महिला कांग्रेस ने बड़ी घोषणा की है…

भोपालSep 07, 2024 / 09:33 am

Sanjana Kumar

ladli behna yojana
Ladli Behna Yojana: मध्य प्रदेश महिला कांग्रेस प्रदेश भर में नारी न्याय आंदोलन शुरू करने जा रही है। इस आंदोलन में कांग्रेस महंगाई, बेरोजगारी जैसे मुद्दों के साथ ही प्रदेश में बढ़ते महिला अपराधों और महिलाओं से जुडे़ अन्य मुद्दों को लेकर मोहन सरकार को घेरेगी।
मध्य प्रदेश महिला कांग्रेस (MP Women Congress) की अध्यक्ष विभा पटेल का कहना है कि नारी न्याय को लेकर इस अभियान का पहला चरण 29 जुलाई 2024 को नई दिल्ली के जंतर-मंतर से शुरू हुआ था। अब दूसरा चरण मध्य प्रदेश में शुरू किया जाएगा। 28 अगस्त महिला कांग्रेस इस संदर्भ में एक बैठक आयोजित कर रही है। बैठक भोपाल में होगी।

महिलाओं पर हिंसा और अपराध बढ़े

महिला कांग्रेस मध्य प्रदेश अध्यक्ष विभा पटेल (Vibha Patel) ने कहा कि भाजपा के शासनकाल में महिलाओं के खिलाफ अपराधों में चिंताजनक वृद्धि हुई है। सत्ता के दुरुपयोग से इन अपराधियों को कानून के शिकंजे से बचाया जाता रहा है।
इससे न्याय की प्रक्रिया बाधित होती है। उन्होंने कहा कि महिलाओं की समस्याओं पर ध्यान देने के बजाय, भाजपा उन्हें केवल चुनाव के दौरान वोट बैंक के रूप में देखती है।

विभा पटेल ने कहा कि अगर एमपी की मोहन सरकार (MP Government) उनकी मांगों पर ध्यान नहीं देती, तो यह आंदोलन भोपाल से शुरू जरूर होगा, लेकिन यहां खत्म नहीं होगा, बल्कि मध्य प्रदेश के हर जिले में अभियान चलाया जाएगा।

जानें क्या हैं महिला कांग्रेस की मांगें

1. जातिगत जनगणना

महिला कांग्रेस की मांग है कि सामाजिक समानता और न्याय के लिए जातिगत जनगणना शीघ्र करवाई जाए, इसमें पिछड़े वर्गों की जाति, उप जाति, भाषा और आर्थिक स्थिति का उल्लेख होना चाहिए।

2. महिला आरक्षण

संसद में पारित 106वें संविधान संशोधन अधिनियम को तुरंत लागू किया जाए। इसमें 33 प्रतिशत महिला आरक्षण और पिछड़े वर्ग की महिलाओं के लिए विशेष आरक्षण सुनिश्चित किया जाए।

3. महिला सुरक्षा

महिलाओं की सुरक्षा के लिए ठोस कानून बनाए जाएं और नए महिला थाने शुरू करने के साथ ही पुलिस चौकियों की स्थापना की जाए।

4. महंगाई और बेरोजगारी पर आर्थिक सहायता

बेलगाम महंगाई और बेरोजगारी ने महिलाओं को आर्थिक रूप से कमजोर कर दिया है। महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए हर गरीब परिवार की एक महिला को 1 लाख रुपए सालाना या 8,500 रुपए मासिक आर्थिक सहायता दी जाए।

5. 50% आरक्षण

सरकारी नौकरियों में महिलाओं के लिए 50 प्रतिशत आरक्षण सुनिश्चित किया जाए, इसमें पुलिस फोर्स और अर्ध सुरक्षा बलों में महिलाओं की समान भागीदारी होनी चाहिए।

6. स्मार्ट मीटर से आ रहे बिजली बिल से मिले निजात

स्मार्ट मीटर के कारण आ रहे अनाप-शनाप बिजली बिलों पर रोक लगाई जाए, ताकि आम जनता को राहत मिल सके।

7. समान काम, समान वेतन

महिलाओं के वेतन में भेदभाव को रोकने के लिए ‘समान काम, समान वेतन’ का सिद्धांत लागू कि जाए।

8. जानें लाडली बहना योजना को लेकर क्या बोली महिला कांग्रेस

लाडली बहना योजना को लेकर महिला कांग्रेस ने बड़ा ऐलान किया है। महिला कांग्रेस इस योजना को लेकर प्रदेश की मोहन सरकार को घेरने की तैयारी में है। महिला कांग्रेस का कहना है कि लाखों महिलाओं के नाम लाडली बहना योजना से काट दिए गए हैं।
women congress madhya pradesh
इनमें कई ऐसी महिलाओं के नाम भी शामिल हैं कि पात्र होते हुए भी लिस्ट से उनके नाम काट दिए गए। अब महिला कांग्रेस की मांग है कि सभी पात्र महिलाओं को सूची में फिर से शामिल किया जाए और उनके लाभ को बहाल किया जाए।

Hindi News/ Bhopal / Ladli Behna Yojana: कांग्रेस ने किया बड़ा ऐलान, लाडली बहना योजना में फिर जुड़ेंगे इनके नाम

ट्रेंडिंग वीडियो