scriptआइपीएस अवार्ड के लिए बैठक आज, जानिए कितने अधिकारियों को मिलेगा भारतीय पुलिस सेवा संवर्ग | Know how many officers will get Indian Police Service Cadre | Patrika News
भोपाल

आइपीएस अवार्ड के लिए बैठक आज, जानिए कितने अधिकारियों को मिलेगा भारतीय पुलिस सेवा संवर्ग

राज्य पुलिस सेवा से भारतीय पुलिस सेवा आइपीएस संवर्ग के लिए 16 पद उपलब्ध हैं। इनमें सन 2021 के लिए आइपीएस संवर्ग के लिए 10 पद और सन 2022 के लिए छह पद उपलब्ध हैं।

भोपालMay 02, 2023 / 11:06 am

deepak deewan

ips_mp.png

राज्य पुलिस सेवा से भारतीय पुलिस सेवा आइपीएस संवर्ग

भोपाल. एमपी के पुलिस अधिकारियों के लिए अच्छी खबर है। प्रदेश के राज्य पुलिस सेवा के कई अधिकारियों को भारतीय पुलिस सेवा यानि आइपीएस संवर्ग मिल रहा है। इसके लिए विभागीय पदोन्नति समिति डीपीसी की बैठक आज होगी। बैठक में सन 1996, 1997 और 1998 बैच के राज्य पुलिस सेवा अधिकारियों के नाम पर विचार किया जाएगा।

सन 2021 के लिए आइपीएस संवर्ग के लिए 10 पद और सन 2022 के लिए छह पद उपलब्ध – बताया जा रहा है कि राज्य पुलिस सेवा से भारतीय पुलिस सेवा आइपीएस संवर्ग के लिए 16 पद उपलब्ध हैं। इनमें सन 2021 के लिए आइपीएस संवर्ग के लिए 10 पद और सन 2022 के लिए छह पद उपलब्ध हैं। इन 16 पदों के लिए वरिष्ठता और सर्विस रिकार्ड के आधार पर 48 अधिकारियों के नाम संघ लोक सेवा आयोग को भेजे गए थे।

गृह विभाग ने 1996, 1997, 1998 बैच के राज्य पुलिस सेवा अधिकारियों के नाम भारतीय पुलिस सेवा के लिए भेजे – इन अधिकारियों के नाम पर आयोग ने अपने स्तर पर परीक्षण भी करा लिया है। राज्य के गृह विभाग ने 1996, 1997, 1998 बैच के राज्य पुलिस सेवा अधिकारियों के नाम भारतीय पुलिस सेवा के लिए भेजे हैं।

अधिकारियों को आइपीएस संवर्ग के लिए मंगलवार को विभागीय पदोन्नति समिति यानि डीपीसी की बैठक संघ लोक सेवा आयोग के कार्यालय में होगी। इस बैठक में राज्य के प्रमुख सचिव इकबालसिंह बैस और अपर मुख्य सचिव राजेश राजोरा के साथ ही पुलिस महानिरीक्षक सुधीर कुमार सक्सेना भी शामिल होंगे। इस अहम बैठक में केंद्रीय गृह मंत्रालय के दो अधिकारी भी शामिल होंगे जोकि संयुक्त सचिव स्तर के हैं। आयोग के सदस्य भी बैठक में भाग लेंगे।

https://youtu.be/eQef0Mn41Dg

Hindi News / Bhopal / आइपीएस अवार्ड के लिए बैठक आज, जानिए कितने अधिकारियों को मिलेगा भारतीय पुलिस सेवा संवर्ग

ट्रेंडिंग वीडियो