scriptकिसान आंदोलन Live: कृषि कानूनों की वापसी के लिए सड़क पर उतरी कांग्रेस | kisan andolan chaka jam madhya pradesh news | Patrika News
भोपाल

किसान आंदोलन Live: कृषि कानूनों की वापसी के लिए सड़क पर उतरी कांग्रेस

मध्यप्रदेश में भी किसानों के समर्थन में उतरी कांग्रेस, कई जिलों में सड़कों पर चक्काजाम…।

भोपालFeb 06, 2021 / 01:47 pm

Manish Gite

01_kissan.png

,,

भोपाल। मध्यप्रदेश में शनिवार को किसान आंदोलन का असर देखने को मिल रहा है। कई जिलों में 12 बजे से किसान आंदोलन और किसानों के समर्थन में कई संगठनों ने प्रदर्शन किया। किसान आंदोलन के समर्थन में कांग्रेस कई जिलों में नेशनल और स्टेट हाईवे जाम कर रही है। यह आंदोलन दोपहर 12 बजे से तीन बजे तक चलेगा।

patrika.com पर देखें किसान आंदोलन में प्रदेशभर की खबरें…।

Live Update

2.00 pm

बड़वानीः बायपास को किया जाम

बड़वानी में मप्र कांग्रेस कमेटी ने बायपास स्थित रेवा सर्कल पर दोपहर 12 से 3 बजे तक चक्काजाम किया गया। इसी तरह भारतीय किसान मजदूर महासंघ के तत्वावधान में किसानों ने कलेक्टोरेट के बाहर धरना प्रदर्शन किया।

 

1.30 pm

खंडवाः जाम के कारण दूसरे मार्ग से निकले वाहन

खंडवा में किसान संयुक्त मोर्चा और कांग्रेस ने एक घंटा शेगांव माखन हाईवे पर जाम करने के बाद एसडीएम खंडवा ममता खेड़े को ज्ञापन सौंपा और कृषि बिल को निरस्त करने की मांग की। एक घंटे चले प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ता और किसानों की उपस्थिति बेहद कम रही। चक्काजाम के कारण वाहनों को दूसरे मार्ग से निकाला गया।

Protest : कृषि बिल के विरोध में किसानों ने इंदौर- इच्छापुर हाइवे किया जाम, देखें वीडियो

//?feature=oembed

 

12.30 pm

भोपालः कांग्रेस नेता पीसी शर्मा बैठे सड़क पर

कमलनाथ सरकार के पूर्व मंत्री एवं भोपाल से विधायक पीसी शर्मा भी अपने समर्थकों के साथ शनिवार को धरने पर बैठ गए। वे परवलिया मुख्य सड़क पर बैठ गए। इस दौरान कई वाहनों के पहिए थम गए।
12.15 PM

अशोक नगरः भाजपा सांसद के भाई भी धरने पर

किसानों के समर्थन में कांग्रेस के चक्काजाम में गुना-शिवपुरी से भाजपा सांसद डा. केपी यादव के छोटे भाई अजय पाल सिंह भी चक्काजाम में नजर आए। वे विदिशा रोड पर टोल नाके के पास धरने पर बैठे। गौरतलब है कि पिछले कुछ दिनों पहले अजय पाल सिंह किसानों के आंदोलन को समर्थन देने की घोषणा कर चुके हैं।

12.05 pm

भोपाल में शिवसेना उतरी सड़कों पर

शनिवार सुबह भोपाल के रंगमहल चौराहे पर शिवसेना ने किसानों के समर्थन में प्रदर्शन किया। 12 बजे से शिवसेनिकों ने केंद्र सरकार के कृषि कानून के विरोध में जमकर नारेबाजी की।

 

12 pm

कटनीः सड़क पर उतरे कांग्रेस नेता

कटनी से खबर है कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कटनी शहडोल राजमार्ग पर चक्काजाम कर दिया। यहां के जुहला मोड़ पर किसानों एकत्र हुए केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं। इस दौरान वे केंद्र की मोदी सरकार के खिलाफ नारेबाजी भी कर रहे हैं, साथ ही कृषि के तीनों कानूनों को वापस लेने की मांग कर रहे हैं।

 

दिग्विजय बोले- खून की खेती भाजपा करती है

दिग्विजय सिंह ने शनिवार को सुबह मीडिया से बात करते हुए भाजपा पर कई आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि भाजपा दंगा फसाद कराती है, खून की खेती भाजपा करती है, हम तो सत्य और अहिंसा के रास्ते पर चलते रहे हैं। जो कानून का विरोध करना चाहते हैं वे 12 से 3 बजे तक सड़क पर आ जाएं।

विश्वास सारंग बोले- दिग्विजय सिंह का काम है अराजकता फैलाना

इधर, दिग्विजय सिंह के बयान के बाद मध्यप्रदेश के चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग ने भी दिग्विजय सिंह के बयान पर पलटवार किया है। सारंग ने कहा कि दिग्विजय दिन-रात अराजकता फैलाने का काम करते हैं। स्थिर व्यवस्था में पत्थर डालकर अव्यवस्था फैलाने में उन्हें मजा आता है। जब देशभर में कृषि बिल की बात हो रही है, वहीं वे गोधरा की बात कर रहे हैं। यही कारण है कि आप और आपकी पार्टी कहीं भी स्थिर नहीं रह पा रहे हैं।

 

कमलनाथ पर भी साधा निशाना

विश्वास सारंग ने पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को किसानों की फिक्र पहले ही करना चाहिए। सारंग ने कमलनाथ को चुनौती देते हुए कहा कि आप किसानों के हित में सड़क पर उतर रहे हैं तो सबसे पहले राबर्ट वाड्रा से किसानों की जमीन छुड़वाकर बताएं।

https://www.dailymotion.com/embed/video/x7ygtk8

Hindi News / Bhopal / किसान आंदोलन Live: कृषि कानूनों की वापसी के लिए सड़क पर उतरी कांग्रेस

ट्रेंडिंग वीडियो