scriptBy Election 2021 Result : जोबट, पृथ्वीपुर और खंडवा में भाजपा, रैगांव में कांग्रेस जीती | khandwa raigaon prithvipur jobat counting Live update | Patrika News
भोपाल

By Election 2021 Result : जोबट, पृथ्वीपुर और खंडवा में भाजपा, रैगांव में कांग्रेस जीती

भाजपा ने खंडवा लोकसभा सीट और जोबट और पृथ्वीपुर विधानसभा सीट पर कब्जा जमाया…।

भोपालNov 02, 2021 / 06:18 pm

Subodh Tripathi

Mp By Election 2021 Result : चार सीटों पर मतों की गिनती, देखे Live Update

Mp By Election 2021 Result : चार सीटों पर मतों की गिनती, देखे Live Update

भोपाल। मध्यप्रदेश में चार सीटों पर चल रहे उपचुनाव में स्थिति लगभग साफ हो गई है। खंडवा लोकसभा में ज्ञानेश्वर पाटिल जीत की ओर है। वे 80 हजार से अधिक मतों से आगे हैं। इनके अलावा जोबट और पृथ्वीपुर में भी भाजपा ने भी कब्जा जमा लिया। यहां दोनों ही विधानसभा सीट कांग्रेस के कब्जे से छीन ली। जबकि रैगांव विधानसभा सीट पर कांग्रेस काबिज हो सकी। कोरोना की दूसरी लहर में निधन के बाद यह चारों ही सीट खाली हो गई थी।

 

मतगणना के लगातार आ रहे रूझान से तीन सीटों पर भाजपा और एक सीट पर कांग्रेस ने दम दिखाया। मध्यप्रदेश की एक लोकसभा और तीन विधानसभा उपचुनाव में मंगलवार को मतों की गिनती हुई है। जोबट, पृथ्वीपुर और खंडवा में भाजपा जश्न मना रही है। वहीं कांग्रेस रैगांव में जीत का जश्न मना रही है।

 

patrika.com पर देखिएं चारों सीटों के ताजा परिणाम…।

23.jpeg
Live Updates

6.20 pm

खंडवा लोकसभा के उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी ज्ञानेश्वर पाटिल ने अजेय बढ़त बना ली है. उनकी जीत अब तय मानी जा रही है।
6.00 pm

इधर, खंडवा से खबर है कि कई कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। वे चुनाव में गड़बड़ी के आरोप लगा रहे थे।

5.30 pm

इधर, तीन विधानसभा सीटों पर स्थिति स्पष्ट होने के बाद सभी की निगाह खंडवा पर लगी हुई है। यहां भाजपा के ज्ञानेश्वर पाटिल 80 हजार मतों से आगे चल रहे हैं।
5.00 pm

जोबट और पृथ्वीपुर में जीत के बाद कांग्रेस ने रैगांव सीट पर कब्जा किया। कल्पना वर्मा ने 12 हजार मतों से भाजपा की प्रतिमा बागरी को हरा दिया।

4.45 PM
खंडवा में भाजपा के ज्ञानेश्वर पाटिल 60 हजार मतों से आगे चल रहे हैं। पाटिल ने निर्णायक बढ़त बना रखी है। खंडवा समेत बुरहानपुर में कई स्थानों पर भाजपा में जश्न का माहौल है। उनके सामने कांग्रेस प्रत्याशी राजनारायण सिंह पुरनी के खेमे में निराशा का माहौल है।
4.30 PM

पृथ्वीपुर भी भाजपा के कब्जे में

निवाड़ी जिले की पृथ्वीपुर से विधानसभा सीट पर भाजपा प्रत्याशी शिशुपाल यादव ने कांग्रेस के प्रत्याशी नितेंद्र सिंह राठौर को करीब 16 हजार मतों से पराजित किया। मतगणना के शुुरुआत में नितेंद्र सिंह ने बढ़त बना ली थी, लेकिन जैसे-जैसे चरण बीतते गए वे पिछड़ते गए।
3.30 PM

जोबट पर भाजपा का कब्जा

जोबट विधानसभा उपचुनाव में भाजपा की सुलोचना रावत ने 6082 मतों से जीत हासिल की है। इस सीट पर पहले कांग्रेस का कब्जा था, लेकिन अब भाजपा ने इस सीट को हासिल कर लिया है। यहां मतगणना प्रारंभ होने के बाद से ही भाजपा की बढ़त जारी थी। जिसको लेकर भाजपा में भी खुशी की लहर है, जीत दर्ज होते ही भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता जश्न मनाने में जुट गए हैं।
3.00 PM

प्रतिमा बागरी हाथ जोड़कर बाहर

रैगांव से कांग्रेस को मिल रही लगातार बढ़त के बाद भाजपा प्रत्याशी प्रतिमा बागरी हाथ जोड़कर मतगणना स्थल से बाहर जाते नजर आ रही है। उनका इस तरह जाने से साफ नजर आ रहा है कि वे अपनी हार मान चुकी है। फिलहाल एक सीट पर कांग्रेस और तीन सीट पर भाजपा की बढ़त चल रही है। ऐसे में भाजपा में खुशी की लहर छाई है।
दो सीटों पर कांग्रेस दो पर थी भाजपा
पिछले चुनाव में इन चारों सीटों में से दो सीटों पर कांग्रेस और दो पर भाजपा थी। जोबट में कांग्रेस से कलावती भूरिया और पृथ्वीपुर निवाड़ी से बृजेंद्र राठौर व रैगांव में भाजपा के जुगल किशोर बागरी थे, वहीं लोकसभा सीट खंडवा में भाजपा के नंदकुमार सिंह चौहान थे। लेकिन उपचुनाव के बाद हो रही मतगणना में तीन सीटों पर भाजपा की बढ़त नजर आ रही है। जिसमें खंडवा, जोबट और पृथ्वीपुर से भाजपा को लगातार बढ़त मिल रही है। वहीं रैगांव से कांग्रेस आगे हैं। अगर परिणाम भी इसी अनुसार रहे तो निश्चित ही कांग्रेस को दो सीटें खोकर एक सीट हासिल होगी। वहीं भाजपा को रैगांव सीट का नुकसान होगा, लेकिन जोबट और पृथ्वीपुर भी भाजपा के खाते में जुड़ जाएंगी।
चारों सीटों पर एक नजर


खंडवा-भाजपा-ज्ञानेश्वर पाटिल।
रैगांव-कांग्रेस – कल्पना वर्मा।
पृथ्वीपुर-भाजपा-डॉ शिशुपाल यादव।
जोबट-भाजपा-सुलोचना रावत।

12.00 PM

भाजपा कार्यालय देवास पर जश्न
खंडवा लोकसभा उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी के जीत की ओर अग्रसर होते देख भाजपा कार्यालय देवास पर पूर्व मंत्री दीपक जोशी, वर्तमान विधायक बागली क्षेत्र पहाड़सिह कन्नौज व भाजपा जिला अध्यक्ष सहित कार्यकर्ताओं ने भाजपा कार्यालय पर जश्न मनाया। पूर्व मंत्री दीपक जोशी ने कहा- भाजपा कभी- चुनौती नहीं मानती है आज धनतेरस है और दीपोत्सव के कार्यक्रम की शुरुआत हुई है। हमारी संस्कृति इसे शगुन मानती है। इस शगुन की शुरुआत मध्य प्रदेश की जनता ने भाजपा को सौंपा है। आने वाले समय में उत्तर प्रदेश में चुनाव होना है जिसको लेकर मतदाताओं ने भाजपा पर विश्वास जताते हुए यह परिणाम दिया है।
जानें कौन कितना आगे

रैगांव- कांग्रेस प्रत्याशी कल्पना वर्मा 7 हजार मतों से आगे ।

खंडवा- भाजपा प्रत्याशी ज्ञानेश्वर पाटिल 33 हजार मतों से आगे।

जोबट– भाजपा प्रत्याशी सुलोचना रावत 13 हजार मतों से आगे।
पृथ्वीपुर- भाजपा प्रत्याशी डॉ शिशुपाल यादव 7 हजार मतों से आगे।

10.50AM

पृथ्वीपुर उपचुनाव: पांचवा राउंड
कांग्रेस-2874
भाजपा-3482
कांग्रेस लगातार पीछे, भाजपा की लीड 4 हजार तक पहुंची

10.40AM

खंडवा लोकसभा उपचुनाव

बीजेपी ज्ञानेश्वर पाटिल -84607
कांग्रेस राजनारायण सिंह पुरनी 71975
भाजपा- 12632 मतों से आगे
10.10 AM

पृथ्वीपुर उपचुनाव: पहला राउंड
कांग्रेस-3468
भाजपा-3898

पृथ्वीपुर उपचुनाव: दूसरा राउंड
कांग्रेस-3478
भाजपा-3897

पृथ्वीपुर उपचुनाव: तीसरा राउंड
कांग्रेस-1801
भाजपा-2109

10.05 AM

जोबट विधानसभा

तीसरा राउंड

भाजपा : 10498
कांग्रेस : 7650

भाजपा 2848 वोटो से आगे
10.00AM

खंडवा तीसरा राउंड

भाजपा : 54502
कांग्रेस : 42514
-11988 वोटों से भाजपा आगे

खंडवा लोकसभा उपचुनाव मतगणना 8 विधानसभा

1-खण्डवा 700 से भाजपा आगे

2-मांधाता 917 से बीजेपी आगे
3-पंधाना 1932 कांग्रेस आगे

4-बड़वाह 3437 भाजपा आगे

5-बागली 1646

6-बुराहनपुर 2300 भाजपा आगे

7-नेपानगर 540 से बीजेपी आगे

8-भीकनगांव 570 भाजपा आगे

टोटल 5239 से भाजपा आगे
09.30 AM

पहला राउंड
खंडवा लोकसभा
भाजपा-16984
कांग्रेस-11264

09.25 AM

पृथ्वीपुर उपचुनाव: पहला राउंड
कांग्रेस-3468
भाजपा-3898

09.05 AM

रैगांव पहला राउण्ड
Bjp- 3164
Cong- 2228

रैगांव दूसरा राउंड

BJP- 2809
Cong- 35260

08.45 AM
पृथ्वीपुर विधानसभा उपचुनाव में पहले राउंड मे भाजपा प्रत्याशी डॉ शिशुपाल यादव 429 मतों से आगे।

08.45 AM

पहला राउंड

खरगोन -खण्डवा लोकसभा
भाजपा के ज्ञानेश्वर पाटिल भीकनगांव विधानसभा क्षेत्र से 116 ओर बड़वाह से 136 वोटो से आगे।
रैगांव

पहले राउंड की मतगणना में भाजपा-प्रतिमा बागरी 836 वोट से आगे.

08.20 AM

प्रत्याशी पहुंचने लगे मतगणना स्थल

भाजपा और कांग्रेस सहित विभिन्न दलों के प्रत्याशी मतगणना स्थल पहुंचने लगे हैं। हालही खंडवा लोकसभा सीट के भाजपा प्रत्याशी ज्ञानेश्वर पाटिल बुरहानपुर स्थित मतगणना स्थल पहुंचे, जहां सुरक्षाकर्मियों ने कार्ड देखने के बाद उन्हें प्रवेश दिया।
7.00 AM

खंडवा लोकसभा सीट
खंडवा लोकसभा सीट की मतगणना थोड़ी देर में शुरू होने वाली है। बड़ी संख्या में भाजपा-कांग्रेस के कार्यकर्ताओं का जमावड़ा लगना शुरू हो गया है।

पृथ्वीपुर विधानसभा सीट
भाजपा और कांग्रेस के पदाधिकारियों के साथ ही कार्यकर्ताओं में काफी उत्साह नजर आ रहा है। कुछ ही देर में मतगणना के रूझान आने लगेंगे।
रैगांव विधानसभा सीट
मतगणना दल द्वारा एक-एक कर ईवीएम मशीन को लाया जा रहा है। यहां से कुछ ही देर में पहले चरण की गणना के परिणाम आने लगेंगे।

जोबट विधानसभा सीट
मतगणना स्थल पर लोगों का जमावड़ा शुरू हो गया है। हर किसी को रूझान आने का इंतजार है।
21.jpeg
https://www.dailymotion.com/embed/video/x858lrc
20.jpeg
यह उम्मीद्वार हैं आमने-सामने

खंडवा

पृथ्वीपुर


रैगांव

जोबट

chunav.jpeg
48 उम्मीद्वार आमने-सामने
चारों सीटों से भाजपा-कांग्रेस सहित अन्य सभी दलों के मिलाकर कुल 48 उम्मीद्वार मैदान में हैं। जिसमें खंडवा लोकसभा सीट से करीब 16 उम्मीद्वार मैदान में हैं। वहीं रैगांव में 16, पृथ्वीपुर में 10 और जोबट में 6 उम्मीद्वार मैदान में हैं।
8 बजे से शुरु होगी मतगणना
सुबह करीब 8 बजे से मतगणना शुरू हो जाएगी। जिसके तहत जोबट में 23 राउंड, पृथ्वीपुर में 22 राउंड और रैगांव में 30 राउंड में मतगणना होगी। जिसमें जोबट विधानसभा सीट का परिणाम सबसे पहले आने की उम्मीद है।
नहीं निकलेगा विजय जुलूस
उपचुनाव में जीत दर्ज होने के बाद भी उम्मीद्वार कोई विजय जुलूस नहीं निकाल पाएंगे। इस संबंध में चुनाव आयोग ने भी स्पष्ट निर्देश दिए हैं। कोई भी उम्मीद्वार जीत हासिल होने के बाद जुलूस नहीं निकाल पाएगा, इसी के साथ जिला निर्वाचन अधिकारी से मिलने वाला प्रमाण पत्र लेने के लिए भी उम्मीद्वार 2 से अधिक व्यक्ति के साथ नहीं जा सकेगा, इस प्रकार जीत की खुशी भी सादगी से मनेगी।

यहां हो रही मतगणना
जोबट- शासकीय पीजी कॉलेज, आलीराजपुर।
पृथ्वीपुर – चंद्रशेखर आजाद पीजी कॉलेज, निवाड़ी।
रैगांव – शासकीय हायर सेंकेंडरी स्कूल नंबर -1, सतना

खंडवा लोकसभा उपचुनाव की यहां हो रही मतगणना


बागली विधानसभा- एक्सीलेंस हायर सेकेंडरी, नारायण विद्या मंदिर क्रमांक-2, देवास।
मंधाता, खंडवा व पंधाना विधानसभा- शासकीय मॉडल महाविद्यालय नाहल्दा, खंडवा।
नेपानगर व बुरहानपुर विधानसभा– शासकीय जीजामाता पॉलिटेक्निक कॉलेज, बुरहानपुर।
भीकनगांव व बड़वाहा विधानसभा- शासकीय पीजी कॉलेज, खरगोन।

Hindi News / Bhopal / By Election 2021 Result : जोबट, पृथ्वीपुर और खंडवा में भाजपा, रैगांव में कांग्रेस जीती

ट्रेंडिंग वीडियो