पूरे दिन निर्जला व्रत रखने के बाद, महिलाएं चंद्रमा के उदय के बाद अपना व्रत खोलती हैं। इस दौरान यह जानना जरूरी है कि व्रत खोलने के लिए किस चीज का सेवन करना चाहिए, क्योंकि यह धार्मिक और स्वास्थ्य दोनों ही दृष्टिकोण से महत्वपूर्ण है। सही वस्तु से व्रत खोलने से न केवल शारीरिक ताजगी मिलती है, बल्कि यह धार्मिक अनुष्ठान का भी पालन करता है।आइए जानते है व्रत के बाद किन चीजों का करें सेवन….
इन चीजों से करें व्रत का पारण
मीठे का सेवन
करवा चौथ का व्रत बहुत खास होता है, और इस दिन मिठाई का महत्व भी होता है। मीठा खाने से खुशी और ऊर्जा मिलती है, लेकिन शुगर के मरीजों के लिए शुगर फ्री विकल्प एक अच्छा उपाय है। आप शुगर फ्री खीर, लड्डू या गुड़ से बनी मिठाइयाँ बना सकते हैं। इस तरह, आप अपने व्रत का आनंद भी ले सकेंगे और स्वास्थ्य का भी ध्यान रख सकेंगे। इस विशेष दिन पर परिवार और दोस्तों के साथ मिठाई बांटना भी एक अच्छा तरीका है।
नारियल पानी पिंए
नारियल पानी व्रत के बाद बहुत फायदेमंद होता है। यह प्राकृतिक इलेक्ट्रोलाइट्स से भरपूर होता है और शरीर की हाइड्रेशन को तुरंत सुधारता है। इसके अलावा, यह पाचन को भी ठीक करने में मदद करता है और ताजगी प्रदान करता है।
लस्सी का सेवन
लस्सी व्रत के बाद एक बेहतरीन विकल्प है। यह न केवल शरीर को ठंडक देती है, बल्कि पाचन में भी मदद करती है। दही और पानी के मिश्रण से बनी लस्सी में आवश्यक पोषक तत्व होते हैं, जो थकान और गर्मी को दूर करने में सहायक होते हैं। व्रत खोलने के बाद एक ठंडी लस्सी जरूर पियें।
हल्का खाना
करवा चौथ के व्रत के बाद हल्का खाना खाना सेहत के लिए फायदेमंद होता है। ऐसे में दाल, चावल, उबली सब्जियां या सलाद जैसे हल्के विकल्प चुनना बेहतर होता है। इससे शरीर को आराम मिलता है और पाचन भी सही रहता है। आप चाहें तो कुछ फलों का जूस या दही भी ले सकते हैं। इससे ऊर्जा भी मिलेगी और सेहत भी ठीक रहेगी।