scriptHolidays: 1 नवंबर की छुट्टी घोषित, दिवाली के बाद जानें कब-कब रहेगी छुट्टी | Holidays in MP local holiday announcement on 1 October 2024 3 december 2024 including diwali 31 October | Patrika News
भोपाल

Holidays: 1 नवंबर की छुट्टी घोषित, दिवाली के बाद जानें कब-कब रहेगी छुट्टी

Holidays Good News: मध्य प्रदेश सरकार ने किया छुट्टियों का ऐलान, जानें दिवाली 2024 पर किस दिन रहेगी छुट्टी, इसके बाद कब रहेगा अवकाश…

भोपालOct 28, 2024 / 03:27 pm

Sanjana Kumar

Holidays
Local Holidays: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में राज्य सरकार ने एक साथ 3 छुट्टियों की घोषणा कर दी है। इनमें से एक छुट्टी दीपावली के अवकाश की तो बाकी दो छुट्टियां स्थानीय अवकाश के तहत दी गई हैं।

बता दें कि इस बार पंचपर्व दिवाली का त्योहार धनतेरस से शुरू हो जाएगा। इसके साथ ही स्कूल और कॉलेजों में भी अवकाश भी घोषित कर दिए गए हैं। वहीं राज्य प्रशासन ने दिवाली मनाने के लिए इस बार 2 छुट्टियों का ऐलान किया है।

31 अक्टूबर और 1 नवंबर को छुट्टी


दरअसल इस बार दिपावली (Diwali 2024) पर पड़ने वाली तिथियों के कारण लोग असमंजस की स्थिति में हैं, वहीं पंडित और ज्योतिषाचार्य भी एकमत नहीं हैं कि दिवाली 31 अक्टूबर को मनाई जाए या 1 नवंबर को। इसलिए इस साल कई परिवार 31 अक्टूबर को तो कई 1 नवंबर को दिवाली का त्योहार मनाएंगे।
ऐसे में राज्य प्रशासन ने 31 अक्टूबर के राष्ट्रीय अवकाश के साथ ही भोपाल में 1 नवंबर को स्थानीय अवकाश की घोषणा कर दी है। स्थानीय अवकाश मिलने के बाद अब वे लोग भी पर्व को आराम से मना सकेंगे जो 1 नवंबर को दिवाली का पर्व मनाएंगे।

3 दिसंबर को भी रहेगा स्थानीय अवकाश

राज्य शासन की ओर से हर साल की तरह इस बार भी 3 दिसंबर को भोपाल में स्थानीय अवकाश की घोषणा की गई है। इतिहास में दुनिया की सबसे बड़ी त्रासदी के रूप में दर्ज भोपाल गैस त्रासदी को लेकर ये स्थानीय अवकाश घोषित किया जाता है।
बता दें कि इससे पहले 11 अक्टूबर को दशहरा (महाअष्टमी) दशहरा (महानवमी) पर भी भोपाल में स्थानीय अवकाश घोषित किया गया था।

ये भी पढ़ें: Holidays: दिवाली के बाद गोवर्धन पूजा पर भी सरकारी छुट्टी घोषित, स्कूल-बैंक सब रहेंगे बंद

Hindi News / Bhopal / Holidays: 1 नवंबर की छुट्टी घोषित, दिवाली के बाद जानें कब-कब रहेगी छुट्टी

ट्रेंडिंग वीडियो