scriptHoliday cancelled: अगले 2 महीने तक सभी छुट्टियां कैंसिल, त्यौहार में भी नहीं मिलेगी छुट्टी | Holiday cancelled: All holidays are cancelled for the next 2 months | Patrika News
भोपाल

Holiday cancelled: अगले 2 महीने तक सभी छुट्टियां कैंसिल, त्यौहार में भी नहीं मिलेगी छुट्टी

Holiday cancelled: दो महीने तक सभी अवकाश रद्द कर दिए गए हैं। चौबीस घंटे संभाग व जिलों में रहकर व्यवस्थाएं चौक-चौबंद रखनी होगी…..

भोपालSep 10, 2024 / 10:21 am

Astha Awasthi

Holiday cancelled

Holiday cancelled

Holiday cancelled: मध्यप्रदेश में अगले दो महीने तक सभी अवकाश रद्द कर दिए गए हैं। चौबीस घंटे संभाग व जिलों में रहकर व्यवस्थाएं चौक-चौबंद रखनी होगी। विषम परिस्थितियों में अवकाश मिल सकेगा। वहीं पूर्व के अवकाश भी रद्द कर दिए हैं।
भोपाल और इंदौर पुलिस कमिश्नरों पर भी यह व्यवस्था लागू होगी। जानकारी के लिए बता दें कि संभागायुक्त, आइजी कलेक्टर और एसपी अगले दो महीने तक अवकाश नहीं ले सकेंगे।

मुख्य सचिव वीरा राणा ने सोमवार को स्वच्छता और कानून व्यवस्था पर चर्चा के लिए वीसी ली। सीएस ने कहा कि अवकाश पर जाने से बचें, संभागों व जिलों पर ध्यान दें। बैठक में गृह और वन सहित कई विभागों के अपर मुख्य सचिव, प्रमुख सचिव, कमिश्नर और जिलों के कलेक्टर और एसपी शामिल थे।

कलेक्टरों से पूछा-खाली चेक पर साइन क्यों नहीं किए

सूत्रों के मुताबिक सीएस ने 9 जिलों के कलेक्टरों की बिना साइन किए चेक भेजने पर संज्ञान लिया। ये चेक जन औषधि केंद्र खोलने के लिए रेडक्रॉस सोसाइटियों की ओर से भेजे जाने थे। इनके अध्यक्ष कलेक्टर होते हैं। इनमें से कुछ कलेक्टरों ने बताया कि खाली चेक पर साइन करने में संशय था इसलिए ऐसा किया। तब सीएस ने जल्द साइन किए हुए चेक भेजने को कहा।

Hindi News/ Bhopal / Holiday cancelled: अगले 2 महीने तक सभी छुट्टियां कैंसिल, त्यौहार में भी नहीं मिलेगी छुट्टी

ट्रेंडिंग वीडियो