scriptपीएम मोदी ने पहनी सेना की वर्दी, दिग्विजय सिंह ने की हिटलर से तुलना | Digvijaya Singh questions PM Modi’s military uniform | Patrika News
भोपाल

पीएम मोदी ने पहनी सेना की वर्दी, दिग्विजय सिंह ने की हिटलर से तुलना

PM Modi’s military uniform: कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह बोले- क्या कोई सिविलियन आर्मी की यूनिफार्म पहन सकता है…।

भोपालNov 06, 2021 / 12:09 pm

Manish Gite

modi1.jpg

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सेना के जवानों के साथ पहनी थी आर्मी की यूनिफार्म।

भोपाल। मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं कांग्रेस के राज्यसभा सदस्य दिग्विजय सिंह एक बार फिर सुर्खियों में हैं। इस बार उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा है। उन्होंने सेना की वर्दी (military uniform) पहनने पर मोदी पर सवाल उठाते हुए हिटलर के साथ तुलना की है।

दिग्विजय सिंह ने ट्वीट के जरिए कहा है कि यह केवल शुरुआत है, लेकिन उन्हें तब भी कोई आश्चर्य नहीं होगा जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद को देश का स्थायी प्रमुख (परमानेंट हेड ऑफ स्टेट) घोषित कर देंगे।

digvijay.jpg

दरअसल, कांग्रेस नेता ने यशवंत सिन्हा के एक ट्वीट पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। अपनी प्रतिक्रिया में दिग्विजय सिंह ने लिखा है कि यह केवल शुरुआत है सिन्हा जी, हिटलर प्रथम विश्व युद्ध में एक कार्पोरल था और उसने खुद को जर्मन सेना का ‘कमांडर इन चीफ’ घोषित किया था। यदि मोदीजी संसद में एक और कार्यकाल मिलता है तो मुझे इस बात पर कोई आश्चर्य नहीं होगा कि वे संविधान में बदलाव करते हैं और खुद को राज्य का स्थायी प्रमुख घोषित करते हैं।

 

army.jpg
https://twitter.com/YashwantSinha/status/1456216163080282118?ref_src=twsrc%5Etfw

क्या लिखा था यशवंत सिन्हा ने

दिग्विजय सिंह से पहले यशवंत सिन्हा ने एक ट्वीट में लिखा था कि कितना अच्छा लगता अगर शास्त्री, इंदिराजी और अटलजी ने पाकिस्तान पर भारत की जीत का जश्न पूरे सैन्य पोशाक में मनाया होता।

गौरतलब है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जम्मू-कश्मीर के नौशेरा में आर्मी की यूनिफार्म में सेना के जवानों के साथ दिवाली मनाने पहुंचे थे। दिग्विजय सिंह ने इस पर सवाल किया कि क्या कोई सिविलियन आर्मी की ड्रेस पहन सकता है? क्या इस बारे में जनरल रावत या फिर रक्षा मंत्री कोई सफाई दे पाएंगे?

Hindi News / Bhopal / पीएम मोदी ने पहनी सेना की वर्दी, दिग्विजय सिंह ने की हिटलर से तुलना

ट्रेंडिंग वीडियो