scriptपंडित धीरेन्द्र शास्त्री को कांग्रेस MLA का चैलेंज, अल्लाह-हू-अकबर का नारा लगाएं, पढ़ें पूरी खबर | congress mla irfan ansari challenged pandit dhirendra shastri | Patrika News
भोपाल

पंडित धीरेन्द्र शास्त्री को कांग्रेस MLA का चैलेंज, अल्लाह-हू-अकबर का नारा लगाएं, पढ़ें पूरी खबर

– MLA इरफान अंसारी ने पंडित धीरेन्द्र शास्त्री को दिया चैलेंज- ‘जैसे मैं बजरंग बली का नारा लगाता हूं..धीरेन्द्र शास्त्री अल्लाह-हू अकबर का नारा लगाएं’

भोपालMay 18, 2023 / 05:41 pm

Shailendra Sharma

pandit_dheerenra_shashtri.jpg

भोपाल. बागेश्वर धाम (BAGESHWAR DHAM) के पंडित धीरेन्द्र शास्त्री (PANDIT DHIENDRA KRISHNA SHASTRI) को एक बार फिर एक बड़ा चैलेंज (BIG CHALLENGE) मिला है। इस बार चैलेंज एक कांग्रेस विधायक (CONGRESS MLA) ने दिया है और चुनौती दी है कि पंडित धीरेन्द्र कृष्ण मंच से अल्लाह-हू-अकबर और या अली का नारा लगाएं। इतना ही नहीं विधायक ने पंडित धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री को झारखंड में आकर कथा करने की चुनौती भी दी है। वहीं कांग्रेस विधायक की ओर से दिए गए इस चैलेंज को लेकर मध्यप्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कांग्रेस विधायक पर तीखा हमला बोला है।

 

mla_imran_ansari.jpg

कांग्रेस विधायक की पंडित धीरेन्द्र शास्त्री को चुनौती
पंडित धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री को चुनौती देने वाले कांग्रेस विधायक का नाम इरफान अंसारी (MLA IRFAN ANSARI) है। इरफान अंसारी झारखंड से कांग्रेस विधायक हैं। जिनका कहना है कि अगर बाबा सही हैं और सभी धर्मों का सम्मान करते हैं तो एक बार अपने मंच से अल्लाह-हू-अकबर और या अली का नारा लगाकर दिखाएं जिस तरह से की मैं अपने मंच से बजरंग बली का नारा लगाता हूं। इतना ही नहीं विधायक इरफान अंसारी ने बागेश्वर धाम महाराज धीरेन्द्र शास्त्री को झारखंड में कथा करने की चुनौती देते हुए कहा है कि बिहार में कार्यक्रम कर लिए अब जरा झारखंड में आयोजन करके दिखाएं। आदिवासी और दलित लोग खड़े हो जाएंगा, ये बर्दाश्त नहीं करेगा।

यह भी पढ़ें

सबसे बड़ी घोषणा, 100 यूनिट पर बिजली बिल माफ – कमलनाथ

narotam_mishra.jpg

नरोत्तम मिश्रा ने बोला तीखा हमला
वहीं बागेश्वर धाम पंडित धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री को कांग्रेस विधायक की ओर से दिए गए इस चैलेंज पर मध्यप्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने विधायक इमरान अंसारी पर तीखा हमला बोला है। नरोत्तम मिश्रा ने कहा है कि बिहार और झारखंड के मंत्री, विधायक बाबा से ना जाने क्यों ईर्ष्या करते हैं। नीतीश कुमार पलटू राम जी हैं। ये तुष्टिकरण की राजनीति है, चाहे झारखंड की हो या बिहार। इसलिए तुष्टिकरण की राजनीति के कारण इस तरह के बयान सामने आ रहे हैं। वो ये जान लें कि बाबा के अनुयायी बहुत हैं। बाबा की सुनने वाले लाखों की संख्या में है, बाबा जहां भी जाते हैं वहां अपने आप लाखों की भीड़ आ जाती है। यह विधायक खुद चले जाएं तो उनको 500 लोग सुनने नहीं आ रहे।

देखें वीडियो- बागेश्वर महाराज की नेट वर्थ जानकर हैरान रह जाएंगे आप

https://youtu.be/Hhoo7xladtU

Hindi News / Bhopal / पंडित धीरेन्द्र शास्त्री को कांग्रेस MLA का चैलेंज, अल्लाह-हू-अकबर का नारा लगाएं, पढ़ें पूरी खबर

ट्रेंडिंग वीडियो