scriptइंडिया अलायंस का ‘ब्रेकअप’! उपचुनाव में कांग्रेस के बागी को सपा ने दिया टिकट | budhni by election Breakup of India Alliance SP gives ticket to Congress rebel in by-elections | Patrika News
भोपाल

इंडिया अलायंस का ‘ब्रेकअप’! उपचुनाव में कांग्रेस के बागी को सपा ने दिया टिकट

Budhni By-Election: मध्यप्रदेश में होनेवाले उपचुनाव में इंडिया अलायंस में बड़ी फूट देखने को मिल रही है। बुधनी सीट से सपा ने कांग्रेस के बागी को टिकट दे दिया है।

भोपालOct 21, 2024 / 04:58 pm

Himanshu Singh

budhni by election
Budhni By-Election: मध्यप्रदेश में की राजनीति एक बार फिर से सियासी बवंडर देखने को मिल रहा है। इस बार कांग्रेस-बीजेपी नहीं, कांग्रेस-सपा के बीच घमासान छिड़ गया है। दो सीटों पर उपचुनावों से पहले ही बड़ी फूट हो गई है। हालांकि ऐसा पहली बार नहीं है। विधानसभा चुनाव 2023 के दौरान भी इंडिया गठबंधन में बड़ी फूट देखने को मिली थी।
दरअसल, बुधनी विधानसभा पर सबकी नजर टिकी हुई है। शिवराज सिंह चौहान इसी सीट से विधायक थे और सांसद बनने के बाद पद से इस्तीफा दे दिया था।

कांग्रेस के बागी को सपा ने दिया टिकट


बुधनी विधानसभा सीट पर हो रहे उपचुनाव में अर्जुन आर्य भी कांग्रेस के दावेदारों में शामिल थे, लेकिन पार्टी ने पूर्व केंद्रीय मंत्री राजकुमार पटेल पर भरोसा जताते हुआ प्रत्याशी बनाया। इससे नाराज होकर अर्जुन आर्य ने सपा का दामन थाम लिया और फिर बाद में उन्हें सपा की टिकट पर बुधनी से उम्मीदवार को रूप में खड़ा कर दिया गया।

बता दें कि अर्जुन आर्य रविवार को ही अपना इस्तीफा राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को सौंपा था। अर्जुन आर्य को कमलनाथ और दिग्विजय सिंह का करीबी माना जाता है।

बुधनी का मुकाबला हो जाएगा त्रिकोणीय


अर्जुन आर्य के सपा में शामिल होने से बुधनी का मुकाबला त्रिकोणीय हो गया है। क्योंकि अर्जुन आर्य स्थानीय नेता है। उनके जमीनी पकड़ है। कांग्रेस प्रत्याशी राजकुमार पटेल भी यहां से 1993 में यहां से विधायक रह चुके हैं।

कांग्रेस की राह नहीं आसान


बुधनी विधानसभा सीट से केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सांसद बनने के बाद इस सीट पर उपचुनाव हो रहा है। बुधनी विधानसभा सीट बीजेपी का मजबूत गढ़ मानी जाती है। कांग्रेस को इस सीट पर आखिरी बार 1998 में जीत मिली थी।

Hindi News / Bhopal / इंडिया अलायंस का ‘ब्रेकअप’! उपचुनाव में कांग्रेस के बागी को सपा ने दिया टिकट

ट्रेंडिंग वीडियो