scriptदिग्विजय के नेतृत्व में भाजपा सरकार की होगी घेराबंदी, कांग्रेस ने शुरू की तैयारी | BJP government will be under siege under the leadership of Digvijay | Patrika News
भोपाल

दिग्विजय के नेतृत्व में भाजपा सरकार की होगी घेराबंदी, कांग्रेस ने शुरू की तैयारी

14 नवम्बर से होगा आंदोलन का आगाज

भोपालNov 11, 2021 / 11:22 pm

दीपेश अवस्थी

भोपाल। महंगाई, बेरोजगारी, सरकार की विफलताओं को लेकर सरकार की घेराबंदी अब पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के नेतृत्व में होगी। इसके लिए गठित आंदोलन की राष्ट्रीय समिति की जिम्मेदारी दिग्विजय सिंह को दी गई है। इसी के तहत मध्यप्रदेश कांग्रेस ने भी तैयारी शुरू की है। पूर्व मंत्री पीसी शर्मा को अभियान का प्रभारी बनाया गया है। कांग्रेस एक कंट्रोल रूम तैयार कर रही है। जिसके माध्यम से पूरे आंदोलन की जानकारी जनजन तक पहुंचाई जाएंगीं।
प्रदेश कांग्रेस संगठन प्रभारी एवं उपाध्यक्ष चंद्रप्रभाष शेखर ने पार्टी के सभी विधायकों, जिला और शहर कांग्रेस अध्यक्षों को पत्र लिखकर पूरे आयोजन की जानकारी दी है। इसमें कहा गया है कि महंगाई, बेरोजगारी व केंद्र की अन्य विफलताओं के खिलाफ जन जागरण अभियान का आगाज 14 नवंबर से होगा। पार्टी का प्रयास यही है कि इस अभियान से अधिक से अधिक लोगों को जोड़ा जाए। लोगों को इस अभियान और आंदोलन की जानकारी देने के लिए नेटवर्क तैयार किया गया है। विधायकों और शहर, जिला कांग्रेस अध्यक्षों को भी इसकी जिम्मेदारी दी गई है। चुनावी मोड में आई कांग्रेस का फोकस सरकार का सच बताने को लेकर है। जिससे लोगों यह पता चल सके कि सरकार की कथनी और करनी में कितना अंतर है। सरकार जो कहती है वह वास्तव में करती नहीं है।

Hindi News / Bhopal / दिग्विजय के नेतृत्व में भाजपा सरकार की होगी घेराबंदी, कांग्रेस ने शुरू की तैयारी

ट्रेंडिंग वीडियो