scriptशिक्षक भर्ती वेटिंग लिस्ट पर आया बड़ा अपडेट, 457 पदों पर होगी भर्ती, जानें कब | Big update on teacher recruitment waiting list, recruitment will be done on 457 posts, know when | Patrika News
भोपाल

शिक्षक भर्ती वेटिंग लिस्ट पर आया बड़ा अपडेट, 457 पदों पर होगी भर्ती, जानें कब

Teachers Recruitment: शिक्षक भर्ती 2023 के वेटिंग कैंडिडेट्स के लिए अच्छी खबर है। वेटिंग लिस्ट से संबंधित 457 कैंडिडेट्स के लिए जल्द ही नियुक्तियों की प्रक्रिया शुरू की जाएगी….

भोपालOct 22, 2024 / 11:35 am

Astha Awasthi

Teacher recruitment

Teacher recruitment

Teachers Recruitment: मध्य प्रदेश में उच्च माध्यमिक वर्ग 1 शिक्षक भर्ती 2023 के वेटिंग उम्मीदवारों के लिए खुशखबरी है। उच्च माध्यमिक वर्ग के 457 उम्मीदवारों का इंतजार खत्म होने वाला है। जो केंडिडेट डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन में सफल नहीं हो पाए हैं, उनके स्थान पर वेटिंग लिस्ट के केंडिडेट्स को नियुक्ति के लिए आमंत्रित किया जाएगा।
यह वेटिंग उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर है, क्योंकि उन्हें अब इस प्रक्रिया में शामिल होने का मौका मिलेगा। वेटिंग में शामिल सभी केंडिडेट्स सभी जरुरी डॉक्यूमेंट तैयार रखें। लोक शिक्षण संचालनालय जल्द ही इस संबंध में ऑफिसियल लिस्ट जारी करेगा।
ये भी पढ़ें: एमपी के इन 6 जिलों की जमीन चिह्नित, 11 हजार करोड़ का होगा निवेश


457 मेरिट केंडिडेट्स ने नहीं करवाया वेरिफिकेशन

जानकारी के लिए बता दें कि स्कूल शिक्षा विभाग ने उच्च माध्यमिक शिक्षक भर्ती की पहली काउंसलिंग की। जिसमें 3100 से ज्यादा केंडिडेट्स ने डॉक्यूमेंट वेरिफाई करवाये लेकिन 457 मेरिट केंडिडेट्स ने डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन नहीं करवाया या उनके डॉक्यूमेंट में कमी मिली। इस वजह से 457 वेटिंग केंडिडेट्स को भर्ती में शामिल किया जाएगा। इससे उन सभी कैंडिडेट्स को राहत मिलेगी जो चयनित नहीं हो पाए थे लेकिन वेटिंग लिस्ट में शामिल हैं। उम्मीद है कि यह प्रक्रिया जल्दी ही शुरू होगी।

वेटिंग केडिंडेट्स को भर्ती में मिलेगा मौका

वेटिंग लिस्ट में शामिल केंडिडेट्स को वेटिंग क्लीयर होने से भर्ती में नया मौका मिला है। 457 वेटिंग केंडिडेट्स को जल्द ही भर्ती में शामिल किया जाएगा। साथ ही एमपी हाईकोर्ट ने पात्र केंडिडेट्स के लिए आदेश दिया है कि आयु सीमा में छूट देकर नई चयन परीक्षा कराई जाए। हाईकोर्ट के इस फैसले से अन्य केंडिडेट्स के लिए पदों के बढ़ने की संभावना बढ़ गई है।

अंग्रेजी में सबसे ज्यादा केंडिडेट्स हुए अपात्र

इस परीक्षा में 163 केंडिडेट्स डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन में अपात्र हुए हैं। इन केंडिडेट्स के अपात्र होने की मुख्य वजह उनकी बीएड डिग्री का पूरा न होना है। इसके अलावा, पीजी की डिग्री को-सब्जेक्ट में होना और कोर सब्जेक्ट में ग्रेजुऐशन की डिग्री का न होना भी इन केडिडेट्स के अपात्र होने का कारण है। उर्दू सब्जेक्ट में कोई भी केंडिडेट अपात्र नहीं हुआ है, जबकि अंग्रेजी में सबसे अधिक 36, हिंदी में 24, कॉमर्स में 15, कृषि में 13, संस्कृत में 9, और केमिस्ट्री में 8 केंडिडेट्स अपात्र हुए।

Hindi News / Bhopal / शिक्षक भर्ती वेटिंग लिस्ट पर आया बड़ा अपडेट, 457 पदों पर होगी भर्ती, जानें कब

ट्रेंडिंग वीडियो