scriptबड़ी खबर: जुलाई महीने की अच्छी शुरुआत, एलपीजी सिलेंडरों के दाम घटे | Big news July month starts well, LPG cylinder prices reduced | Patrika News
भोपाल

बड़ी खबर: जुलाई महीने की अच्छी शुरुआत, एलपीजी सिलेंडरों के दाम घटे

LPG Cylinder Price : जुलाई महीने की शुरुआत गैस सिलेंडर उपभोक्ताओं के लिए अच्छी रही है। होटल संचालकों, ढ़ाबा मालिकों को अब कमर्शियल सिलेंडर 30-31 रुपए सस्ता पड़ने जा रहा है।

भोपालJul 01, 2024 / 01:58 pm

Himanshu Singh

LPG CYLINDER
LPG Cylinder Price : जुलाई महीने की पहली तारीख को गैस सिलेंडरों के दाम घट गए हैं। ऐसा इसलिए हुआ है क्योंकि पेट्रोल-डीजल और एलपीजी सिलेंडर बेचने वाली सरकारी कंपनियां अपने प्राइस को अपडेट किया है। दाम घटने के कारण ढाबा संचालकों, रेस्टोरेंट, और होटल के संचालकों को कमर्शियल सिलेंडर सस्ते दामों में मिलेंगे। हालांकि, रसोई गैस सिलेंडरों की कीमत में कोई बदलाव नहीं हुआ है। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में घरेलू सिलेंडरों के दाम 808.50 रुपए हैं।
बता दें कि, एलपीजी सिलेंडरों के दाम में 30-31 रुपए की कटौती की गई है। जो कि 1 जुलाई से लागू कर दी गई है। यह कटौती 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल सिलेंडरों के लिए की गई है। राजधानी भोपाल में घरेलू सिलेंडरों की कीमत 808.50 रुपए है।


मध्यप्रदेश में घरेलू सिलेंडरों के रेट पर कोई बदलाव नहीं


मध्यप्रदेश में घरेलू एलपीजी सिलेंडर को दामों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। अभी राजधानी भोपाल में घरेलू सिलेंडरों की कीमत 808.50 रुपए है। ग्वालियर में 886.50 रुपए, इंदौर में 831 रुपए, जबलपुर में 809.50 और उज्जैन में 862.50 रुपए है।
LPG CYLINDER PRICE IN MP

Hindi News/ Bhopal / बड़ी खबर: जुलाई महीने की अच्छी शुरुआत, एलपीजी सिलेंडरों के दाम घटे

ट्रेंडिंग वीडियो